चिल-चिलाती गर्मी में आपको ठंडा रखेंगे ये 10 सुपरफ्रूट्स

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 09:48 AM (IST)

बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को डिहाइड्रेशन के साथ-साथ बदहजमी का भी शिकार बना देती है। इसके अलावा गर्मी के कारण शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होने लगती है। इससे आप पूरा दिन सुस्त-सुस्त नजर आते है और काम में भी ठीक से नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गर्मियों में आने वाले इन फलों में 80-90 प्रतिशत तक पानी होता है, जिनसे आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मिलता है। इनमें फैट की मात्रा न भी के बराबर होती है।
 

1. तरबूज
मिनरल्स, एंटी आक्सिडेंट, विटामिन बी, सी और ए से भरपूर तरबूज का सेवन आपको ढरों हैल्थ बैनीफिट्स देता है। गर्मियों में इसका सेवन आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर रखता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
 

2. आलूबुखारा
विटामिन ए, सी, फाइबर, मिनरल्स और ऑक्सालिक एसिड से भरपूर आलूबुखारा प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करता है। गर्मियों में लोगों को अक्सर नकसीर फूटने की समस्या हो जाती है। ऐसे में रोज एक आलूबुखारा खाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जिन लोगों को पत्थरी हो, वह आलूबुखारा न खाएं।
 

3. आम
फलों का राजा कहे जाने वाला आम आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, सी और ई के गुणों से भरपूर होता है, जोकि गर्मियों में आपको कई प्रॉब्लम से बचाता है। आप गर्मियों में कच्चे आम का आम पन्ना भी बनाकर पी सकते हैं।
 

4. लीची
इसमें विटामिन बी, सी, मिनरल्स, पोटेशियम और कॉपर होते हैं, जोकि शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह पानी का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
 

5. अनानास
अनानास में प्रोटीन, पाइबर और वसा होती है, जोकि आपको ठंडक देने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी बचाता है। इसका या इसके जूस का सेवन आपको कई बीमारियों से भी बचाने का काम करता है।
 

6. स्ट्रॉबेरी
प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पौटाशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटीमिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके शरीर को कई बीमारीयों से लड़ने की ताकत देता है। सपरफूड माना जाने वाला स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कई छोटी-मोटी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है।
 

7. खुबानी
गर्मियों में मिलने वाले खुबानी की तासिर ठंडी होने के कारण यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन आपको स्किन के साथ-साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम से भी बचाता है।
 

8. आड़ू
वैसे तो आड़ू की तासीर हल्की गर्म होती है लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन आपको कई परेशानियों से भी बचाता है। बीटा कैरोटिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर 2-3 आड़ू का सेवन आपको अंदर से ठंडक देता है।
 

9. पपीता
गर्मियों में इसका सेवन आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा इससे विटामिन ए, सी और फोलेट से भरपूर पपीते का सेवन शरीर के विषैले टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
 

10. सेब
हर सीजन में मिलने वाली सेब की तासीर न तो ज्यादा ठंडी होती और न ही गर्म। इसमें फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए पाया जाता है, जिससे आप कब्ज, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसका सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static