आपकी मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए ये 7 Nude Lipsticks
punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 03:31 PM (IST)
लड़िकयां भले ही मेकअप करें या न लेकिन होठों पर लिप कलर लगाना कभी नहीं भूलती। लिप कलर चेहरे को अलग सा ही ग्लो देता है। लिपस्टिक के कलर भी आपके स्किन टॉन के हिसाब से होना चाहिए। अगर आपका कम्पलैक्शन फेयर है तो आप पर हर तरह का लिप शेड सूट करेंगा लेकिन फैशन की बात करें तो इन दिनों न्यूड कलर का ट्रैंड बहुत ज्यादा है। न्यूड स्किनी कलर में सिर्फ पिंक ही नहीं आप बेज, सिलवर, लाइट ब्राऊन, पीच व अर्थ टोन शैड का चुनाव कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे शेड के बारे में बताते हैं जो इन दिनों बॉलीवुड डीवाज द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं।
1. पीच न्यूड लिपशेड के साथ खुले बाल छोड़ सकती हैं। यह आपको सिंपल लुक देगा।
2. होठों पर न्यूड पिंक कलर लगा कर अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
3.जिन लड़कियों को मेकअप करना पंसद न हो वो ब्राउन न्यूड लिपशेड और काजल के साथ लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।
4. दिन के समय किसी पार्टी पर जाना हो तो पिंक न्यूड लिपशेड लगा सकती हैं। इसको लगाने से आप यंग व ब्यूटीफुल लगेगी।
5. जिन लड़कियों का रंग गेहुआ हैं उनके लिए मैट पीच कलर बेस्ट है।
6. न्यूड लिपशेड में बोल्ड लुक पाने के लिए बेज न्यूड शेड लिप कलर लगा सकते हैं।
7. न्यूड लिपशेड के साथ बिग लैश, पीच चीक्स बेस्ट ऑप्शन है।