बच्चों में आयोडीन की कमी को पूरा करते हैं ये 6 Super Food

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 12:32 PM (IST)

बच्चों को स्वस्थ क रखने के लिए उन्हें हेल्दी भोजन देना बहुत जरूरी है। हेल्दी फूड से ही बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से होता है। एक शोध के अनुसार बच्चों के विकास के लिए विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ आयोडीन का होना भी बहुत जरूरी है। इसकी कमी के कारण बच्चें कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के आहार में आयोडीन की कमी होने से शिशु में गोइटर, हाइपोथायरॉयडिज्म बढ़ जाता है, इससे बच्चा दिमागी तौर पर कमजोरी पैदा हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था और जन्म के बाद बच्चे के लिए आयोडीन की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किन फूड के जरिए आप बच्चों में आयोडीन की कमी को पूरा कर सकते है।
 

आयोडीन के स्रोत:
1. पनीर
आप बच्चों को चेड्डार और मोजरेला पनीर खाने के लिए दे सकते है। आप चाहें तो इसका सैंडविच या कोई ओर डिश बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं। इससे बच्चे पनीर खा भी लेंगे और उनके शरीर में आयोडीन की कमी भी पूरी हो जाएगी।

PunjabKesari

2. सी फूड
सी फूड आयोडीन का सबसे अच्छी स्त्रोत है। आप बच्चों को इसे स्नैक्स के रूप में भी दे सकते है। इससे बच्चें इसे आसानी से खा लेते है।

3. अंडे
एग योक में सबसे अधिक मात्रा में आयोडीन पाया जाता है। इसलिए बच्चों को नाश्ते में 1 उबला या फ्राई अंडा जरूर खाने के लिए दें।

PunjabKesari

4. दूध
बच्चे अक्सर दूध पीना पसंद नहीं करते लेकिन दूध में लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है। आप बच्चों को दूध में चॉकलेट सिरप डालकर दें। इससे वो इसे आसानी से पी लेंगे।

5. दही
ज्यादातर बच्चों को दही खाना पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते है दही भी आयोडीन का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही का सेवन पेट के लिए भी अच्छा होता है।

PunjabKesari

6. अन्य चीजें
केले, स्ट्रॉबेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज, मीठे आलू, अनाज, नट्स, मूंगफली और जौ का सेवन भी बच्चों के शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा कर देता है। आप बच्चों को यह चीजें थोड़े अलग तरीके से भी दे सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static