लड़की पटाने में एक्सपर्ट होते हैं इन 5 राशियों के लड़के

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 10:22 AM (IST)

अपनी पसंद की लड़की पटाने के लिए लड़के न जाने क्या-क्या तरीके आजमाते है। वहीं कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं, जोकि लाख कोशिश करने के बाद भी लड़की पटा नहीं पाते। लड़की को इम्प्रेस करना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं लेकिन हम आपको लड़की पटाने में एक्सपर्ट राशियों के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन राशि के लड़के अपने हुनर के दम पर लड़की पटाने में एक्सपर्ट होते हैं। इनके अन्दर कुछ ऐसी खूबियाँ होती हैं, जिसके कारण इनसे लड़की आसानी से पट जाती हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन-सी राशियों के लड़के हैं, जिनके अंदर ऐसी खूबियां होती है।
 

1. मेष राशि
इस राशि के लोग बेहद लड़की पटाने के मामले में दिमाग से काम लेते हैं। इनकी इस खूबी के चलते लड़कियां इनसे इमोशनली कनेक्ट हो जाती हैं। एक बार जब यह किसी लड़की को पटा लेते हैं तो उसका अच्छे से ख्याल भी रखते हैं। लड़कियां इनके साथ रिलेशन में रहकर काफी खुश रहती हैं।
 

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बड़े ही जुगाड़ू किस्म के होते हैं, जिसके कारण यह लड़कियों को आसानी से पटा लेते हैं। लड़की पटाने के लिए इस राशि के लड़के कभी-कभीर झूठ का सहारा भी ले लेते हैं। इसके अलावा इस राशि के लड़के लड़की को शो ऑफ कर के भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
 

3. तुला राशि
इस राशि के लड़के बेहद रोमांटिक नेचर के होते हैं, जिसके कारण लड़कियां इन पर मर मिटती हैं। इस राशि के लड़के पहले लड़कियों से दोस्ती करते हैं और फिर अपने रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हैं। इनके साथ रिलेशन में रहकर लड़की कभी बोर नहीं होती हैं। यह अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांस और हंसी मजाक के जरिए इंटरटेन करते रहते हैं।
 

4. कुंभ राशि
लड़की पटाने के मामले में इस राशि के लड़के बड़े ही मजाकिया किस्म के होते हैं। कुंभ राशि के लड़के अपने जोक्स और कॉमेडी के जरिए लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं। इनके हंसमुख व्यवहार के कारण इनके बीच लड़ाई झगड़े बहुत कम ही होते हैं।
 

5. मीन राशि
मीन राशि के लड़के बेहद स्टाइलिश और अलग तरीके से लड़को से बात करते है। इनके बात करने का तरीका ही लड़कियों का दिल जीत लेता है। लड़की पटाने के बाद इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश रखने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static