कई बीमारियों को दूर रखती है ये 5 तरह की चटनी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 11:10 AM (IST)

खाना खाते समय उसके साथ चटनी खाना तो हर कोई पंसद करता है लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ चटनी के सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते है। आम की चटनी से लेकर पुदीने की चटनी खाने पर शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती है। तो आइए जानते है इनसे होने वाले फायदो के बारे में।

 

1. आंवले की चटनी
आंवला खाना तो वैसे भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन आवले की चटनी खाने से आपका इम्यून सिस्टम ठाक रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व से शरीर की समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा की चटनी में अदरक और नींबू मिला कर खाने से आप दिल की बीमारियों से बचे रहते है।

PunjabKesari

2. इमली की चटनी
इमली की तासीर गर्म होने के कारण ये शरीर को ठंडा रखती है। इसकी चटनी खाने से आपको गर्मी से होने वाली एलर्जी और अन्य समस्याएं नही होती। रोजाना खाने के साथ इसके सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसके अलावा उल्टी, जी मचलाना या दस्त जैसी समस्याएं में भी इमली की चटनी बहुत फायदेमंद होती है। इसकी चटनी बनाते समय उसमें हींग डालने से आपकी कई समस्याए दूर हो जाती है।

PunjabKesari

3. पुदीने की चटनी
पुदिने की चटनी खाने से तो वौसे भी कई तरह की प्रॉब्लम दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके पेट को ठीक रख करके कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते है। इसमें धनिया, अदरक और लहसुन मिला कर खाने से आपकी आंतों की समस्या, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा प्रैग्नेंसी में इसे खाने से आपको प्रसव के समय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इस चटनी को गाढ़ा बनाने से आप इसे कुछ दिनों तक रख भी सकते है।

PunjabKesari

4. कच्चे आम की चटनी
कच्चे आम में विटामिन-सी, ए और बी भी भरपूर मात्रा में होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इससे आपके शरीर को नई कोशिकाएं बनाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने से आपको पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

PunjabKesari

5. जायफल की चटनी
इस चटनी को पेट दर्द, दस्त, उल्टी और चक्कर में खाने से आप इन प्रॉब्लम से बच सकते है। इसके अलावा इसे खाने से आपकी पेटकी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इस चटनी को बनाते वक्त ध्यान रहे कि इसमें एक से ज्यादा जयफल का इस्तेमाल न करें और इसमें जीरे को हमेशा भूनकर डालें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static