इन 4 राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर पर चलाती है हुकुम

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 05:32 PM (IST)

आजकल की महिलाएं स्‍मार्ट, होशियार और आत्‍मनिर्भर हो रही हैं। इन्हीं में से कुछ लड़कियां बॉस नेचर की भी होती है जिन्हें अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने की आदत होती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहें है जो अपने पार्टनर के पर हुकुम चलाती है। पार्टनर के साथ मनमानियां करने वाली इन राशि की लड़कियां घर परिवार पर भी पूरा कंट्रोल रखतीं हैं। आइए जानते है इन राशियों के बारे में जो अपने पार्टनर पर हुकुम चलाती है।

PunjabKesari

जानिए किन राशि की लड़कियां चलाती है हुकुम:-
1. वृश्चिक राशि

जलन की भावना वाली इन राशि के लड़कियां अपने पार्टनर के साथ किसी और को नहीं देख सकती है। इसी जलन की भावना के चलते इन राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को अपने वश में रखना चाहती है।

2. मकर राशि
शांत और गंभीर दिखने वाली इन राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर पर जल्दी विश्वास नहीं करती है। अपने शक के कारण इन राशि की लड़कियां अपने पार्टनर पर हुकुम चलाती है।

3. मेष राशि
अपनी जिम्मेदारीयों को अच्छी तरह निभाने वाली इन राशि की लड़कियां गुस्से वाली होती है। जिद्दी स्वभाव के साथ इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखती है।

4. कन्या राशि
इस राशि की लड़कियां प्यार और समझदारी से परिवार का दिल जीत लेती है। इसी समझदारी के साथ इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर के साथ-साथ परिवार पर भी पूरा कंट्रोल रखती है।

फैंशन या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static