दुनिया की 5 सबसे Colorful Cities, क्या जाना चाहेंगे आप ?

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 04:01 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया बहुत ही अनोखी और रंग-बिरंगी है। यहां कई ऐसे शहर हैं जो इंद्रधनुष के रंगों की तरह सजा है। इन शहरों को देखकर ही मन खुश हो जाता है। जिस तरह लोग अपने घरों में रंग-बिरंगे पेंट करवाते हैं उसी तरह कई शहर भी कलर थीम पर बने हुए हैं जैसे राजस्थान के शहर जयपुर को गुलाबी शहर कहते हैं। ऐसे ही और भी कई जगहें हैं जो काफी कलरफुल है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में


वेनेटियन टाउन – इटली
PunjabKesari
इटली देश का वेनेटियन शहर अपने अनोखे और कलर थीम के कारण काफी फेमस है। इस शहर को कलरफुल बनाने के लिए यहां के लोगों का खास कारण था। यहां के लोग मछली पकड़ने का काम करते थे और कई-कई महीने घर से बाहर रहते थे। जब वे वापिस अपने शहर आते तो वहां बर्फ पड़ने के कारण उन्हें अपना घर ढूंढने में मुश्किल होती थी जिस वजह से वे अपने घर को पहचानने के लिए उन पर अलग-अलग रंग करते थे जिससे वे दूर से देखकर ही पहचाने जा सकें।  

सेंटा मार्टा फवेला – ब्राजील
PunjabKesari
ब्राजील देश काफी रंग-बिरंगा है लेकिन यहां की स्लम बस्ती सेंटा मार्टा फवेला इस देश की खूबसूरती को चार चांद लगा देती है। यहां गरीबों की रंग-बिरंगी झुग्गियां हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं। इन्हीं टूरिस्टों की वजह से यहां के लोग अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

नूक – ग्रीनलैंड
PunjabKesari
ग्रीनलैंड की राजधानी नूक शहर की खूबसूरती यहां के प्राकृतिक नजारें है। ऊपर से बर्फ से घिरी और चारों तरफ फैले समुद्र का नीला पानी इस शहर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यहां रहने वाले लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे-छोटे घर बनाएं हैं। ये रंगीन घर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं।

पासुआ सिटी – मेक्‍सिको
PunjabKesari
मेक्सिको देश अपने अवैध धंधो और क्राइम की वजह से काफी मशहूर है। पासियो सिटी इस देश की छोटी-सी बस्ती है जो क्राइम के लिए बहुत फेमस है। सरकार ने इस जगह से क्राइम खत्म करने और लोगों को सुधारने के लिए 20 हजार पेंट का इस्तेमाल करके पूरी बस्ती को कलरफुल बना दिया ताकि पर्यटकों की नजर पड़े और यहां घूमने आएं।

एल्‍काफ ब्रिज – सिंगापुर
PunjabKesari
घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद सिंगापुर देश है। यहां की सबसे स्वच्छ और सुंदर जगह है एल्काफ ब्रिज, जो 1997 में बनाया गया था। 2014 में फिलीपींस की आर्टिस्ट पेसिटा एबाड ने इस ब्रिज में कुछ बदलाव करना चाहा और 900 लीटर पेंट लगाकर पुल को शानदार और रंगीन बना दिया। सभी पर्यटकों के लिए सिंगापुर का यह ब्रिज देखने की पहली जगह है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static