लड़की पटाने में बड़े माहिर होते हैं इस राशि के लड़के

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 10:06 AM (IST)

लड़कियां पटाना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए हजार पापड़ बेलने पड़ते हैं, तब जाकर लड़की हां करती हैं। कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी लड़की को पटा नहीं पाते। क्या आप जानते है राशि भी इस मामले में आपकी मदद करती है? दरअसल, कुछ राशियों के लड़कों में लड़की पटाने का हुनर होता हैं। आज हम आपको उन्हीं 5 राशियों वाले लड़कों के बारे में बताएंगे, जो लड़की पटाने में बड़े माहिर माने जाते हैंं। इनमें लड़की पटाने वाली सभी खूबियां मौजूद होती हैं। 

 

1. मेष 
इस राशि के लोग लड़की पटाने के लिए दिमाग से काम लेते हैं। इनकी एक खूबी के चलते लड़कियां इनसे इमोशनली कनैक्ट हो जाती है। जब यह एक बार रिलेशन में पड़ॉ जाते है तो अपने पार्टनर का बखूबी ख्याल रखते हैं और लड़की इनके साथ खुश भी रहती हैं। 


2. मिथुन 
मिथुन राशि के लड़के बड़े ही जुगाड़ू होते हैं, अपनी इसी खूबी के चलते यह लड़की को आसानी से पटा लेते हैं लेकिन यह कभी-कभार लड़की को इम्प्रैस करने के लिए झूठ का सहारा भी लेते हैं। वहीं कभी शो ऑफ करके लड़की अट्रैक्ट करने की कोशिश करते हैं। 


3. तुला
इस राशि के लड़के बेहद रोमांटिक होते हैं, इनकी इसी खासियत से लड़कियां इनपर लट्टू हो जाती हैं। यह पहले लड़की से दोस्ती करते है और फिर उससे रोमांटिक अंदाज से प्यार का इजहार करते हैं। इनके साथ रिलेशन मे रहकर लड़की कभी बोर नहीं होती यह अपने रोमांटिक और मजाकिया मूड से लड़की को हमेशा खुश रखते हैं। 


4. कुंभ
इस राशि के लड़का अपने मजाकिया किस्म के होते हैं। इस राशि के लड़के अपने जॉक्स और कॉमेडी के जरिए लड़कियों को झट से इम्प्रैस कर लेते हैं। अपने ऐसे ही व्यवहार के जरिए यह अपने रिलेशन में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं होने देते। 


5. मीन
इस राशि के लड़के बेहद स्टाइलिश और अलग तरीके से लड़की के साथ बात करत हैं। इनका बात करने का तरीका ही लड़कियों का दिल जीत लेता हैं। लड़कियां तो यह आसानी से पटा लेते हैं लेकिन अपने पार्टनर को खुश रखने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static