घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं रंग-बिरंगे फूल

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 06:09 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : फूलदान में लगे फूल बहुत ही अच्छे लगते हैैं और इनकी खूशबू से मुड भी अच्छा रहता है। वैसे तो मार्केट में प्लास्टिक के फूल भी मिलते हैं जिन्हें आप फूलदान में सजा सकतें हैं लेकिन उनमें खूशबू नहीं होती। अगर आप इन खूबसूरत फूलों को ड्राइंगरूम में लगाती हैं तो ये फूल आपके घर को चार चांद लगा देंगे।


1. फूलों को फूलदान में सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनके पत्ते हरे रंग के हों। इससे कमरा आकर्षित लगेगा।


2. एेसे फूलों का चुनाव करें जो ताजा हों या अधखिले हों। पूरे खिले हुए फूल लगाएंगे तो वो जल्दी झड़ जाएंगे।


3. फूलों को ताजा बनाए रखने के लिए दिन में 2 बार इन पर हल्का पानी डालें। एेसे में अगर इनकी खुसबू कम लगे तो इन पर परफ्यूम भी छिडक सकते हैं।


4. कई लोग इसमें डाला हुआ पानी नहीं बदलते लेकिन एेसा करने से बदबू फैलती है। एेसे में रोजाना इसका पानी बदलें।


5. जिसमें फूल रखे हों उसके पानी में थोडा सा चारकोल का चूरा मिला दें। इससे फूलों की ताजगी लम्बे समय तक बनी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static