10 फर्टिलिटी फूड, जाे आपको कंसीव करने में करेंगे मदद

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 02:16 PM (IST)

Pregnancy Food : मां बनना दुनिया का सबसे सुखद अनुभव हाेता है। शादी के बाद हर महिला इस सुख काे पाना चाहती है। लेकिन आजकल के लाइफस्‍टाइल की वजह इन्‍फर्टिलिटी महिलाओं में एक समस्‍या बनती जा रही है। इसलिए अगर आप भी जल्द ही कंसीव करना चाहती हैं, ताे आज हम आपको 10 ऐसे फर्टिलिटी फूड्स के बारे में बताएंगे जाे आपकी मदद कर सकते हैं। 

 

प्रेग्नेंट होने के लिए क्या खाना चाहिए (Fertility Foods for Getting Pregnant)

हरी पत्तेदार सब्जियां 

हरी पत्तेदार सब्जियां, खासकर पालक प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फॉलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मददगार होते हैं। बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, मोठ व स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में डाइ इनडोलीमिथेन (डीआइएम) नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। यह भी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। 

 

पीएं ज्यादा पानी 

यह तो सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से कंसीव करने भी मदद मिलती है। प्रजनन अंग ठीक से काम करते हैं। प्राकृतिक तरल पदार्थ आसानी से स्पर्म सर्विक्स तक पहुंचते हैं।

 

गाजर खाएं 

गर्भवती होने के लिए महिलाओं के मासिक धर्म नियमित रूप से हाेना जरुरी है। इसके लिए गाजर, मटर, स्वीकट पटैटो (गंजी) आदि का सेवन करें।

 

विटामिन-सी युक्त आहार 

संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का नियमित सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है। ताजा और ऑर्गेनिक फल भी आपको प्रेगनेंट होने में मदद करता है। लेकिन ऐसे फल, जो पैक या प्रिजर्व करके रखे जाते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिए इन्हें खाने से बचें। 

 

दूध से बनीं चीज़ें

दूध से बनीं चीज़ें महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं। इसलिए महिलाओं को दूध, दही खाना चाहिए। 

 

बादाम खाएं 

महिलाएं बादाम, अखरोट और अप्रीकॉट भी खा सकती हैं। इसमें माैजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद जरूरी हाेता है। 

 

हल्दी 

एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध हल्दी में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के अद्भुत गुण माैजूद हैं।

 

नट्स और बीन्स 

नट्स और बीन्स में जरूरी फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनिरल्स और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं। इससे महिलाओं में भ्रूण का विकास तेजी से होता है और पुरुषों में स्पर्म की क्वॉलिटी सुधरती है। 

 

लहसुन 

इसमें सेलेनियम नाम का खनिज पाया जाता है, जो गर्भपात की संभावना को कम करता है तथा आपके गर्भवती होने के चांस को बढ़ाता है।

 

ऑलिव ऑइल 

इस तेल में उपस्थित मोनोसैचुरेटेड फैट शरीर में सूजन को कम करते हैं तथा गर्भावस्था में सहायक होते हैं।



फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static