बच्चों को सिखाएं ये 5 अच्छी आदतें, नहीं होगी दिल की बीमारियां

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 06:35 PM (IST)

माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हमेशा हंसता खेलता रहे। उसको जरा सी भी तकलीफ न हो। बच्चे को हमेशा स्वास्थ्य रखने के लिए वह हर संभव कोशिश करते हैं। मगर फिर भी उम्र बढ़ने के कुछ बच्चों को हार्ट प्रॉब्लम हो जाती है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफस्टाइल भी हो सकता है। अगर आप बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रखना चाहते हैं तो बचपन से ही उन्हें कुछ अच्छी आदतें सिखाएं। इन आदतों को अपनाने से अनको दिल की बीमारियां होने के चांस कम होंगे।


1. एक्सरसाइज
बच्चों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए उनको एक्सरसाइज करना सिखाएं। दिन में कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज से दिल की बीमारियां होने के चांस 60 प्रतिशत कम होता है। 


2. हैल्दी डाइट की आदत डालें
अनहेल्दी फैट युक्त आहार, हाई कैलोरी फास्ट फूड्स और जंक फूड्स बहुत कम खाने दें। उनको हैल्दी रखने के लिए हरी सब्जियां और फल खाने को दें। रात को 4 बादाम भिगोने के लिए रख दें। सुबह उन बादामों को पीस लें और एक गिलास दूध में डालकर बच्चों को पीने के लिए दें।


3. खाने में नमक कम दें
अक्सर बच्चों को खाने में ज्यादा नमक खाने की आदत होती है। ज्यादा नमक खान से उनके हाई ब्लड प्रैशर होने की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रैशर बढ़ने से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।


4. वजन न बढ़ने दें
आजकल बच्चों को मोटापे की समस्या बहुत बढ़ रही है। शरीर का वजन बढ़ने से उनको कई सारी गंभीर बीमारियां लग सकती है। बच्चे को निरोग रखने के लिए उनको बाहर का बना खाना न खाने दें। हमेशा घर का बना खाना खाने को दें। इसके साथ ही समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवाते रहें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static