कुछ तीखा खाने का रखते है शौंक तो बनाएं Tandoori Mushroom

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 05:24 PM (IST)

मशरूम खाने के शौकीन बहुत से लोग होते है। ज्यादातर लोग मशरूम की अलग-अलग डिश बनाकर खाना पसंद करते है। अगर घर में मेहमानों ने भी आना हो तो कुछ खास और स्वादिष्ट रैसिपी बनाते है। अगर आप भी अपने मेहमानों को मशरूम की कुछ अलग रैपिसी खिलाकर खुश करना चाहते है तो तंदूरी मशरूम बनाकर खिलाएं। जिसे बनाना काफी आसान है। 


सामग्री

- 400 ग्राम मशरूम
- 100 ग्राम हंग कर्ड
- 1/2 छोटा चम्मच येलो चिली पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गर्म मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच देगी मिर्च
- 1 बडा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- 1 बडा चम्मच नींबू का रस
- 50 ग्राम क्रीम चीज
- 2 प्याज (बारीक कटे)
- 2 टमाटर (बारीक कटे)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार

विधि 
1. सबसे पहले हंग कर्ड, अदरक-लहसुन पेस्ट, येलो चिली पाउडर, देगी मिर्च, गर्म मसाला, चाट मसाला, सिरका और नमक मिला कर मैरीनेट तैयार कर ले। 
2. इसके बाद मशरूम का अंदरूनी हिस्सा चाकू की मदद से निकाल कर खाली कर लें। 
3. अब मशरूम को आधा घंटा मैरीनेट में डुबोकर रख दें। सीख में पिरोने के बाद मैरीनेट लगाकर 200 डिग्री सैल्सियस पर 5 मिनट के लिए ग्रिल करें। 
4. इसपर नींबू का रस और चाट मसाला लगाकर सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static