नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 05:23 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : लड़कियों को लंबे, मजबूत और शाइनी नाखून बहुत पसंद होते है। यह हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। कई बार ब्राइट और कलरफुल नेल पेंट्स लगाने से नाखून पीले पड़ जाते है। ऐसे में नेल पेंट के बिना नाखून देखने में तो खराब लगते ही है साथ ही लुक को भी खराब कर देते है। अाज हम अापको कुछ एेसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से अाप अपने नाखूनों का पीलापन हटाकर उन्हें सुंदर बना सकती है।

 

1. नींबू
नाखूनों को दिन में 2-3 बार नींबू से रगड़ें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा। 
2. संतरे के छिलके
इसके लिए हर रोज़ कुछ हफ्तों तक संतरे का छिलका लेकर नाखूनों पर रगड़ें। इसमें मौजूद विटामिन C नाखूनों के पीलेपन को दूर करता है।
3.टूथपेस्ट 
अपने नाखूनों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक नेल ब्रश की मदद से इसे स्क्रब करें और कॉटन बॉल को गुनगुने पानी में डुबोकर इसे साफ कर लें।
4. बेकिंग सोडा 
एक चम्मच बेकिंग सोडा में 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाकर नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े। इसे 5 मिनट बाद धो लें।
5. विनेगर  
एक कप गुनगुने पानी में 1/4 कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। इसमें 20 मिनट तक हाथों को डुबोकर रखें। ऐसा कुछ दिनों तक दिन में 2 बार करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static