चेहरे की ड्राईनेस को 5 मिनट में दूर करे यह मास्क

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 10:37 AM (IST)

ब्यूटीः चेहरे की अगर ठीक तरह से देखभाल ना की जाए तो ऐसे में चेहरे को काफी परेशानियों  का सामना करना पड़ता है। जैसे ड्राईनेस, बेजान त्वचा आदि। इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए कई लड़कियां बहुत से ब्यूटी टिप्स को भी अपनाती हैं जिनसे उन्हें ज्यादा कोई फर्क दिखाई नहीं देता। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आपकी समस्या का हल आज हम लेकर आए हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा फेस मास्क बताएंगे जो 5 मिनट में आपके चेहरे की ड्राईनेस को खत्म कर देगा। इस फेस मास्क को आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकती हैं।

 

जरूरी सामान

- 2 चम्मच मलाई
- 1 चम्मच दूध
- 1 चम्मच शहद
- एक चुटकी हल्दी
 

कैसे बनाएं मास्क

1. सबसे पहले एक कटोरी में मलाई, दूध, शहद और हल्दी को डाल लें।
2. अब इस सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
3. आपका मास्क तैयार है। इस मास्क को चेहरे से लेकर गर्दन और कान तक अच्छे से लगा लें।
4. 15-20 मिनट इस मास्क को ऐसी ही लगा रहने दें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
5. आप ऐसा हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static