दुनिया के इन पुराने शहरों की कर लें सैर

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 05:55 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- दुनिया में घुमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। कुछ जगहे आजकल के मॉडर्न जमाने के हिसाब से बनी होती हैं और कुछ बहुत पुरानी हैं। लोग अपनी पसंद के हिसाब से वहां घूमने भी जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहें के बारे मे बता रहे हैं जो हजारों साल पुराने हैं। 


1. बाइब्लोस, लेबनान

PunjabKesari

बाइब्लोस लेबनान के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां के लोग जिबल नाम से भी जाने जाते हैं। यहां पर स्थित स्मारक 12 वीं सदी से भी पहले के बने हुए हैं। ऐसा भी माना जाता है कि यह शहर लगभग 7000 साल पुराना है। इसके इतिहास के कारण ही लोग यहां घूमने पसंद करते हैं। 

2. दमासकस, सीरिया

PunjabKesari

सीरिया में बसा दमासकस शहर लगभग 11000 साल पुराना है। सीरिया के मुख्य शहरों में गिना जाने वाला यह शहर बहुत खूबसूरत है। इतिहास के मुताबिक यह शहर कई बार बसा और कई बार उजड़ भी चुका है। इनके बावजूद इसकी बनावट पहले जैसी ही है। 

3. वाराणसी, इंडिया

PunjabKesari
वाराणसी का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर का बखान महाभारत और रामायण में भी किया गया है। 

4. जेरिको,फिलिस्तीन

PunjabKesari
यह शहर फिलिस्तीन के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। जोर्डन नदी के किनारे बसा यह शहर लगभग 11000 साल पुराना है। 

5. एथेंस, ग्रीस

PunjabKesari

ग्रीस का एथेंस शहर 7000 साल पुराना है। इस शहर को एथीना नाम से भी जाना जाता है। लोग इसे पश्चिमी सभ्यता की शुरूवात का केन्द्र भी मानते हैं। 

6. प्लोव्दिव,बुल्गारिया

PunjabKesari

6000 साल पुराना यह शहर फिलिप्पोपोलिस द्वारा ग्रीक को उपहार के रूप में दिया गया था। यह शहर रोमन के प्रमुख शहरो में से एक है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static