दुनिया घूमने के हैं शौकीन तो कम बजट में करें इन जगहों की सैर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 04:45 PM (IST)

घूमने-फिरने का शौक तो हर किसी को होता है लेकिन देश-विदेश में घूमने के शौकिन लोग अपनी जेब खर्च के हिसाब से ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोग तो बजट कम होने के कारण अपना मन मारकर विदेशी कंट्री घूमने का ख्याल छोड़ ही देते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने या अपना मन मारने की जरूरत नहीं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम बजट में सैर-सपाटा कर सकते हैं। इन सबसे सस्ते डेस्टिनेशन के जरिए कम बजट में आपका दुनिया घूमने के सपना पूरा हो जाएगा।
 

1. अफ्रीका, जांजीबार
अफ्रीका के इस जांजीबार शहर में घूमने के लिए आपको अपने जेब खर्च पर ज्यादा जोर नहीं डालना पड़ेगा। यहां आपको कम बजट में मौज मस्ती करने के लिए बीच और रहने के कई लक्जरी रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे।

PunjabKesari

2. पुर्तगाल, अल्बुफेरा
अगर आप कम बजट में प्राकृतिक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां रहने के लिए सस्ते अपार्टमेंट्स के साथ-साथ खाना भी बहुत कम दामों में मिलता है।

PunjabKesari

3. इटली, नेपल्स
इटली के दक्षिण पश्चिमी तट पर स्थित नेपल्स काफी पुराना शहर है। कम बजट में मिलने वाले इस शहर के समुद्री नजारे और पहाड़ पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस शहर में आप सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ प्राचीन स्मारक भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. कुक आइलैंड
अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों में किसी ठंडी जगह में घूमने के लिए आप कुक आइलैंड भी जा सकते हैं। इस आइलैंड की पारंपरिक और आधुनिक खूबसूरती आपको बेहद कम बजट में देखने को मिल जाएगी।

PunjabKesari

5. मध्य एशिया, उज्बेकिस्तान
एडवेंचर्स का शौक रखने वाले लोग कम बजट में मध्य एशिया के उज्बेकिस्तान शहर में जा सकते हैं। इस शहर के धार्मिक स्थल, संस्कृति, भोजन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

PunjabKesari

6. थाईलैंड, फुकेट
भारतीय लोगों में टूरिजम के लिहाज से थाइलैंड सबसे प्रसिद्ध देश में से एक है, जहां जाने का सपना हर कोई देखता है। आपको बता दें, कि थाईलैंड के फुकेट शहर में आप कम बजट के साथ शानदार होटल, खूबसूरत बीच, रोमांचक प्लेस और खूबसूरत द्वीपों का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

7. यूरोप, बुल्गारिया
यह शहर अपनी खूबसूरत इमारतों और दिलकश नजारों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यूरोप के इस दूसरा सबसे पुराना शहर में आपको समुद्र बीच, म्यूजियम और गैलरीज देखने को मिल जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static