एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीज हैं बहुत फायदेमंद

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 06:15 PM (IST)

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई और खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका फास्ट फूड में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें सूरजमुखी के बीजों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

दिल रखे स्वस्थ
इन बीजों में विटामिन सी और ई होता है जो दिल की बीमारियों से बचाव रखने का काम करता है। विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है ,जिससे हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। 

पेट के लिए फायदेमंद
सूरजमुखी के बीज में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से कब्ज से राहत मिलती है। 

कैंसर से रोकथाम
ये बीज कैंसर से रोकथाम का भी काम करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 

हड्डियां मजबूत
सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे खाने से हड्डियों मे मजबूती और लचीलापन आता है। गठिया रोग के लिए यह बहुत लाभकारी है। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static