नेल आर्ट में भी छाया Stripes Print

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 05:23 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): फैशन आए दिन बदलता रहता है। ट्रैंड के हिसाब से लोग फैशन रूल्स को फॉलो करते है। आजकल हैंडबैग, कुर्ते, स्कर्ट यहां तक की नेल आर्ट में भी स्ट्राइप्स प्रिंट काफी चल रही है। लोग इस ट्रैंड को काफी हद तक फॉलो भी कर रहे है। वैसे तो नेल आर्ट किसी भी डिजाइन्म में किया जाएं, हाथों की शोभा ही बढ़ाता है लेकिन अगर ट्रैंडी आउटफिट के साथ-साथ नेल आर्ट भी कुछ ट्रैंडी हो तो बात कुछ और है। अगर आप भी अपने आप को ट्रैंड के हिसाब से ढालना चाहती है तो इस बाहर स्ट्राइप्स प्रिंट नेल आर्ट ट्राई करें, ये काफी सेक्सी लुक देगा। कॉलेज हो या ऑफिस वूमन स्ट्राइप्स प्रिंट हर तरह के इवेंट पर अच्छा लगता है। बॉलीवुड में स्ट्राइप्स प्रिंट का काफी क्रैज है। आपने कई एक्ट्रैस को स्ट्राइप्स प्रिंट ड्रैस, या किसी को हैंडबैग पकड़े देखों होगा। आइए जानते स्ट्राइप्स प्रिंट लगाने का बैस्त तरीका। 

व्हाइट और ब्लैक में स्ट्राइप्स काफी अच्छा लगता है लेकिन आप इसको अलग-अलग कलर्स में भी स्ट्राइप्स नेल आर्ट ट्राई कर सकते है। 

 

जरूरी सामग्री 

- व्हाइट और ब्लैक नेल पेंट 
- स्टिक स्ट्राइप्स होरिजेन्टली( Stick stripes horizontally)


लगाने का तरीका 

सबसे पहले अपने नेल्स पर व्हाइट कलर की नेल पेंट लगाएं। इसके बाद उसे सूखने दें। फिर अपने नेल्स पर  स्टिक स्ट्राइप्स रखें और उसपर ब्लैक नेल पेेंट लगा दें। इसके बाद स्टिक स्ट्राइप्स को नेल से हटा दें। इससे नेल पेंट की शेप स्ट्राइप्स में बन जाएगी। इसे सूखने दें। ऐसे ही आप अलग-अलग नेल पेंट को स्ट्राइप्स डिजाइन्स में बना सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static