इस तरह बनाएं Strawberry Ginger Smoothie

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 05:23 PM (IST)

गर्मियों में अगर ठंडी और हेल्दी ड्रिंक पीने का मन करें तो घर पर स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बना कर पीएं। यह बहुत ही यम्मी और बनाने में भी आसान है। इसे पीने से शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।  आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
स्ट्रॉबेरी- 1 कप 
रोमेन लेट्यूस (सलाद पत्ता)- 11/2 कप 
चुकंदर- 1/2 
अदरक (छिला और कटा हुआ)- 1 
बर्फ- 1 1/2 कप
शहद- 1 टेबलस्पून 

विधि
1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी, रोमेन लेट्यूस और चुकंदर को काट लें।
2. फिर ब्लेंडर में बर्फ और शहद को छोड़कर बाकी सामग्री डाल कर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। 
3. अब इसमें बर्फ और शहद डाल कर 30 सेंकेड तक दोबारा ब्लेंड कर लें।
4. स्ट्रॉबेरी जिंजर स्मूदी बन कर तैयार है। अब इसे स्ट्रॉबेरी के साथ गार्निश करके सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static