गर्मियों में रहना है फिट तो जरूर खाएं ये सुपर फूड

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 12:16 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में खान-पान का पूरा ध्यान रखना पड़ता है लेकिन गर्मी के कारण कुछ खाने को भी मन नहीं करता है। खाने की कुछ चीजें हमारे शरीर में गर्मी को और बढ़ा देती है, जिससे गर्मी असहनीय हो जाती है। इस तरह की स्थिति में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए, जो शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडक दे। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहे। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि गर्मी में क्या खाना चाहिए,जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
1. खीरे 

PunjabKesari
गर्मियों के लिए खीरे बहुत बैस्ट है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह ऑयली त्वचा को ठीक करता है और गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को खत्म करता है। 
2. लीची

PunjabKesari
लीची के सेवन से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मी में लीची का सेवन जरूर करना चाहिए। लीची का सेवन करने से शरीर में जरूरी खनिज तत्वों की कमी नही हो पाती है ।
3. नारियल पानी 

PunjabKesari
नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है क्योंकि इसमें कैल्‍िशयम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम मौजूद होता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे गर्मियों में होने वाली प्राॅब्लम जैसे नक्सीर छूटना, अनिंद्रा, तनाव, सिर में दर्द और शरीर में पानी की कमी आदि रोगों से बचाव होता है ।
4. आम

PunjabKesari
 फलों का राजा कहा जाने वाला आम को खाना हर कोई बेहद पसंद करता है। कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है,वहीं पक्के आम को खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
5. तरबूज और खरबूजा
गर्मी का मौसम आया और तरबूज ,खरबूजा नही खाया तो क्या खाया। तरबूज,खरबूजे  में सोड‍ियम, पोटैश‍ियम और विटामिन बी मौजूद होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी रहती है। 
6. नींबू पानी या सत्तू,ठंडाई के शर्बत

PunjabKesari
गर्मी में खाने से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने को मन करता है। ऐसे में नींबू पानी, शेक या शर्बत आदि बनाकर पीएं। इससे शरीर की गर्मी दूर होगी। 
7.दही और छाछ
गर्मी में दही और छाछ का सेवन करना अमृत समान है। आप इसका सेवन छोटे बच्चों को भी करवा सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को लू नहीं लगती और शरीर में पानी की कमी पूरी रहती है क्योंकि इसमें 85% पानी मौजूद होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static