गर्भावस्था में रहना है स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 05:53 PM (IST)

पेरेंटिंगः गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अक्सर ये सलाह दी जाती है कि वे अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें। ताकि मां और बच्चे की सेहत अच्छी रहे। ऐसे में आप जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जूस पीने से एक तो शरीर को ताकत मिलेगी और दूसरा शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। आज हम आपको घर में ही जूस बनाना सिखाएंगे। यह जूस ना सिर्फ प्रेगनेंसी में विटामिन की कमियों को दूर करेंगे बल्कि आपको अन्य बीमारियों से दूर भी रखेंगे।

 

पहला जूस

- 1/2 पत्ता गोभी
- 1/2 हरे अंगूर
- 1/2 खीरा
- 1/2 हरा सेब

इन सभी चीजों को लेकर अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद सभी  चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। काटने के बाद इन सब को मिक्सी में डाल कर जूस तैयार कर लें। गिलास में निकाल कर इस जूस का सेवन करें।


दूसरा जूस

- 1 सेब
- 1 नाशपाती
- 6 चेरी

इन सभी चीजों को लेकर अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद सभी  चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। काटने के बाद इन सब को मिक्सी में डाल कर जूस तैयार कर लें। गिलास में निकाल कर मजे से इस जूस का सेवन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static