वास्तु टिप्सः खाना बनाते समय रखे दिशा का खास ख्याल

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 11:32 AM (IST)

रसोई घर का सबसे खास हिस्सा होता है, कहा जाता है कि किसी घर की साफ-सफाई का पता लगाना हो तो पूरे घर में घूमने से बेहतर है रसोई देख लें। घर में छोटी-छोटी बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु के हिसाब से बहुत खास मानी जाती हैं और इनका असर घर की सुख-शांति व स्मृद्धि पर पड़ता है। रसोई में खाना गलत दिशा की ओर  खाना बनाना भी वास्तु दोष पैदा करने का कारण हो सकता है। 


1. उत्तर दिशा
धन की हानि का कारण रसोई में उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना है। यह व्यापार में नुकसान होने का कारण बन सकता है। आपकी गैस भी इस दिशा में स्थापित है तो इसे बदल लें। 

2. दक्षिण-पश्चिम दिशा
दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से परिवार के सदस्यों में आपसी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। इससे पारिवारिक शांति पर बुरा असर पड़ सकता है। 

3. पश्चिम दिशा
रसोई में पश्चिम दिशा को ओर खाना बनाने से सेहत को नुकसान होता है। इससे स्किन और हड्डियों से जुडी बीमारियां होने का डर रहता है। 

4. दक्षिण दिशा
औरतों के लिए इस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता। इससे सेहत से जुड़ी समस्याएं होने का डर रहता है। 

6. खिड़की की सही दिशा
रसोई में खिड़कियां पूर्व दिशा की ओर होना शुभ होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static