शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं विटामिन K , किसमें मिलता हैं यह भरपूर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 05:32 PM (IST)

विटामिन-के युक्त आहार : फिट रहने के लिए अच्छे खानपान का होना बहुत जरूरी है। जिस तरह शरीर के लिए मिनिरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन आवश्यक है उसी तरह विटामिन K। शरीर विटामिन K का इस्तेमाल खून के थक्के बनाने के लिए करता है, जिससे चोट लगने से होने वाले रक्त स्राव से बचाव होता है। विटामिन K धमनियों में कैल्शियम को जमने से रोकता है। डाइट में इसे शामिल करने से बुढ़ापा दूर रहता है। आज हम आपको एेसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जिसमें विटामिन-K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

पालक 
पालक में विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक कप पालक में लगभग 1027 माइक्रोग्राम पोषक तत्व होते है। यह विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। 

केल
PunjabKesari
पत्तेदार सब्जियों में केल में सबसे ज्यादा विटामिन K पाया जाता है। केल गोभी की तरह ही होता है। इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। एक कप केल में 1147 माइक्रोगाम विटामिन होता है।

ब्रोकली
ब्रोकली में लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, क्रोमियम और विटामिन ए होता है। एक कप ब्रोकली में 220 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है। इसे पकाकर या कच्चा भी खाया जा सकता है। 

गाजर
आधा कप उबली हुई गाजर में 10.7 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है। इसका जूस पीने से शरीर को अधिक न्यूट्रिएंट्स मिलते है।

शलजम साग
पौष्टिक तत्व से भरपूर इस सब्जी में विटामिन सी, फोलेट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आधा कप साग में लगभग 441 मिलीग्राम विटामिन 'ए', 851 माइक्रोग्राम विटामिन 'के' और सिर्फ 24 कैलोरी होती है। इसे आप सलाद के रूप में खाया जा सकता है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static