क्या आपको पसंद आई सोनम की वैस्टर्न टच लेमन ग्रीन साड़ी?

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 02:40 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड में स्टाइल आइकन के नाम से जानी जाती सोेनम कपूर के बारे में कौन नहीं जानता। अपने अलग और खास ड्रैसिंग सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। वह हमेशा से ही कपड़ों के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनका हेयरस्टाइल, मेकअप और ड्रैंस हमेशा सभी से अलग होती है। लड़कियां तो उनके स्टाइल को फुल ऑन फॉलो भी करती हैं। हर बार की तरह इस बार भी सोनम को अलग अंदाज में देखा गया। अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइर साडी पहनी थी। लेमन ग्रीन कलर की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
 

सोनम की इस साड़ी पर टैस्सल वर्क किया हुआ था। इस साड़ी को उन्होने अलग अंदाज में टाई किया था। यह साड़ी वोहन ड्रैस की लुक में दिखाई दे रही थी। लेमन ग्रीन कलर का इस साड़ी के साथ व्हाइट कलर के क्रू नेक ब्लाउज पियर किया हुआ था। इसके साथ व्हाइट कलर की टैलस स्लीवस साडी को अलग लुक दे रही थी।  


ज्वैलरी की बात करें तो इसके साथ सोनम ने चोकर नैकलेस और स्टेटमेंट झुमके पहने हुए थे। जो उन पर खूब जच रहे थे। इसके साथ ही उन्होने सिंपल बन बनाया हुआ था। मेकअप की बात करें तो इसके साथ सोनम ने पिंक कलर का लिप कलर लगाया हुआ था। इस साडी में वह गॉर्जियस दिखाई दे रही थी। आपको भी सोनम की साडी का यह मॉडर्न स्टाइल पसंद आया हो तो इसे जरूर ट्राई करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static