रंग-बिरंगे फूलों से सजा है सोनम का मंडप, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 09:10 AM (IST)

सोनम और आंनद की शादी हो चुकी है। शादी होते ही आनंद की दुल्हन ने सोशल मडिया पर अपना नाम सोनम कपूर से सोनम कपूर अहूजा कर लिया है। बॉलीवुड की इस शादी में बी-टाउन के कई स्टार्स ने शिरकत की। जहां उनकी संगीत सेरेमनी में हर कोई व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आया, वहीं संगीत के वेन्यू की सजावट भी व्हाइट फूलों के साथ की गई थी। वहीं शादी की सजावट के लिए पिंक फूलों का इस्तेमाल बाखूबी किया गया था। 


PunjabKesari

उनकी शादी की रस्में मुंबई में हुई। सोनम को मंडप तक पहुंचाने के लिए उनके भाइयों ने लाल रंग की चुनर पकड़ रखी थी, जिसकी छांव में सोनम चल रही थी। इसकी एक वीडियों भी सामने आई है। यह शादी पूरे पंजाबी तरीके से की गई। 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor (@fc_sonam) on


सोनम-अहूजा की शादी के इंटीरियर की बात करें तो इसे भी बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। दूल्हन के रूप में जितनी खूबसूरत सोनम लग रही थी,उतना ही बढ़िया तरीके से शादी का साज-सजावट भी की गई थी। आपको बता दें कि सोनम की शादी किसी 5 स्टार होटल में नहीं बल्कि उनकी आंटी के घर पर की गई। जो इतनी खूबसूरती से डैकोरेट किया गया था कि वह किसी शानदार हाल से कम नहीं लग रहा था। 
 

 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static