सोनम कपूर के इस लेटेस्ट फोटोशूट से आप भी लें आईडिया
punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 01:15 PM (IST)
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर अपने स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज से हमेशा लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने फोटोशूट करवाया। इसमे वह बेहद सुंदर और ग्लैमरस नजर आ रहीं है। इस फोटोशूट में सोनम ने अलग- अलग तरह के लहंगे कैरी किए हैं। अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। तो सोनम कपूर के फोटोशूट से आइडिया ले सकती हैं। आइए देखते हैं सोनम की कुछ फोटो।
1. सोनम में ब्लू कलर की कड़ाई वाली चोली के साथ ग्रे कलर का लहंगा कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मांग टिका, गले में हार और हाथों में सोने की चुडिया पहन रखी हैं।
2. जिन लड़कियों को सिंपल लुक पंसद है वह इस तरह से अपनी बहन या फ्रेंड की शादी में स्टाइलिश दिख सकती हैं।
3. ब्लैक कलर में सोनम ग्लैमरस लग रहीं है।
4. एलिगेंट और यूनिक देखने के लिए सोनम कपूर का यह स्टाइल कॉपी कर सकती हैं।