तो लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर ये सोचते है लड़के

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 03:56 PM (IST)

आजकल लड़के-लड़कियां शादी की बजाए लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पंसद करते है। अक्सर लड़कियां लिव-इन का नाम सुनकर सोचती है कि शायद उनका पार्टनर शारीरिक संबंध के लिए उनके साथ रहना चाहता है। इसके लिए आपको इतना सोचने की जरूरत नहीं। आज हम बताएंगे कि लिव-इन को लेकर आखिर लड़के क्या सोचते है।
 

1. करना चाहता है शादी
आपका पार्टनर शादी के इरादे से आपके साथ लिव-इन में रहने के बारे में सोचता है। लिव-इन से उसे आपके हर अच्छी बुरी आदत का पता चल जाता है। जिससे शादी के बाद दिक्कत नहीं आती।

PunjabKesari

2. बढ़ता है प्यार 
लंबे समय तक एक-दूसरे के सथ रहने से आपके बीच का प्यार और  विश्वास बढ़ा जाता है। इससे शादी से पहले ही आपका रिश्ता मजबूत हो जाता है।

PunjabKesari

3. फाइनेंशियली स्ट्रांग
लिव-इन में रहते समय गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों ही अपने जॉब पर निर्भर रहते है। न कि एक दूसरे पर। इस कारण भी लड़के लिव-इन में रहना पंसद करते है।
 

4. एक्स्ट्रा प्यार
कुछ बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को हमेशा अपनी आंखों के सामने देखना चाहते है और बीमार होने पर उनकी केयर करना चाहते है। जिसके कारण वो लिव-इन में रहना चाहते है।

PunjabKesari

5. पार्टनर की हेल्प 
ज्यादातर घर से दूर रहने वाले लड़के आलसी किस्म के होते है। इस तरह के लड़को को घर का काम करने के लिए कोई हेल्प चाहिए होता है। जिसके लिए वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहना चाहते है।
 

6. इमोशनल लड़के
कुछ लड़के हद से ज्यादा इमोशल होते है। ऐसे लड़के किसी के सामने अपनी बात जाहिर नहीं होने देते लोकिन अपनी गर्लफ्रेंड से दिल की हर बात शेयर कर लेते है। इस तरह के लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा अटैच होते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static