काजल लगाते समय अपनाएं ये टिप्स, नहीं रहेगा फैलने का डर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 05:15 PM (IST)

काजल लड़कियों के मेकअप का जरूरी हिस्सा बन गया है। इसके बिना लड़कियों का मेकअप अधूरा लगता है। काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाता है और साथ ही इससे आंखे बड़ी और अटरैक्टिव भी लगती है। आजकल तो मार्केट में कई तरह के काजल मिलते है लेकिन ज्यादातर काजल फैल जाते है, जिससे आंखे खराब लगने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने काजल को फैलने से बचा सकते है। इस टिप्स को फॉलो करके आप अपने काजल को फैलने से रोक कर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती है।

PunjabKesari

इन टिप्स से नहीं फैलेगा काजल
1. काजल अप्लाई करने से पहले आंखों को अच्छी तरह साफ करके ड्राई कर लें। इसके बाद क्लेनजर की मदद से आंखों को साफ करें। ऑयली आईलिड्स या पसीना की वजह से भी कई बार काजल फैल जाता है।

2. लूज पाउडर को अंडरआई एरिया में लगाने के बाद काजल लगाएं। इससे एक्सेस ऑयल अब्जॉर्ब हो जाएगा और काजल नहीं फैलेगा।

3. काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे हल्का सा प्राइमर या फाउंडेशन अप्लाई करें। इससे काजल को स्मूद बेस मिलेगा और वो जल्दी नहीं फैलेगा।

4. काजल को हमेशा वॉटरलाइन के आउटर से इनर कॉर्नर पर ही लगाएं। इसके दो कोट लगाने के बाद अंडरआई एरिया पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। ध्यान रहें कि काजल लगाते समय कॉर्नर से पूरी तरह न मिलें।

5. काजल लगाने के लिए हमेशा शार्प पेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे काजल आंखों के बाहर नहीं आता और जल्दी नहीं फैलता।

6. काजल हमेशा स्मज फ्री ही लें। अच्छे ब्रैंड और स्मज वाले काजल लंबे समय तक टिकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static