किचन के ये 6 Hygiene Rules रखेंगे आपको स्वस्थ

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 01:01 PM (IST)

किचन टिप्स इन हिंदी : घर के सबसे अहम हिस्से रसोई से पूरे परिवार का स्वास्थ्य जुड़ा होता है। किचन में काम करते हुए महिलाओं को सुरक्षा का ख्याल खास रखना होता है, क्योंकि रसोई में आपको कई खतरनाक पदार्थों से निपटना पड़ता है। आज हम आपको रसोई घर से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहें है जिससे आप खाने और परिवार को हैल्दी रख सकती है। अपने किचन में कुछ बातों का ध्यान रख कर आप अपने खाने की क्वालिटी और सेहत का ध्यान रख सकती है। तो चलिए जानते है ऐसे किचन रूल्स जो हर ग्रहणी को पता होने चाहिए।

 

किचन के स्मार्ट टिप्स
1. 25 प्रतिशत बीमारियां हाथ न धोकर खाना बनाने से फैलती है। खाना बनाते समय हाथ न धोने से किटाणु खाने के जरिए शरीर में चले जाते है और बीमारियों का कारण बनते है। इसलिए जब भी किचन का कोई काम करें तो हाथ जरूर धोएं।

PunjabKesari

2. कुछ महिलाएं अपने किचन साफ करने वाले स्पंज और डिशक्लेथ को साफ करना जरूरी नहीं है, जोकि सेहत के लिए खतरनाक है। अपने किचन साफ करने वाले स्पंज और डिशक्लेथ को समय-समय पर साफ जरूर करें।

 

3. भोजन पकाने से अपने अपने रसोई काउंटर को साफ कर लें। इसके अलावा हफ्ते में एक बार काउंटर को गर्म पानी और सर्फ या बेकिंग सोडा से भी साफ करें।

 

4. खाना बनाने के लिए हमेशा साफ और फ्रेश प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी भी चीज को बनाने से पहले इसे गर्म पानी और नमक को उबाल उसमें सब्जी को भिगो दें। उसके बाद ही इसे बनाएं। इससे इसके उपर लगे सभी किटाणु निकल जाते है।

PunjabKesari

5. कटिंग बोर्ड पर 200 प्रतिशत से भी अधिक बैक्टीरिया होते है, जिसे आप साफ नहीं करती। इसलिए अपने बोर्ड को गर्म पानी और सैनिटाइज से जरूर साफ करें और उसके बाद ही सब्जियां काटें।

 

6. ज्यादा समय तक बंद रहने और साफ न करने के कारण रेफ्रिजरेटर में भी बैक्टीरिया पैदा हो जाते है। इसलिए रेफ्रिजरेटर को हफ्ते में 1 बार बेकिंग सोडा और गर्म पानी से जरूर साफ करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static