खाने के तुरंत बाद पीएंगे चाय तो होगी ये गंभीर बीमारियां!

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 10:36 AM (IST)

सेहत: कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद, पानी, चाय या कॉफी पीने के शौकिन होते है। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है लेकिन क्या आपको पता जैसे खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना हानिकारक होता है। वैसे ही चाय या कऑपी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। जी हां, अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते है तो आज ही अपनी इस आदत को सुदार लें क्योंकि यहीं आदत बाद में आपको बीमारियों के घेरे में डाल सकती है। आइए जानते है खाने के तुरंत बाद चाय़ पीने से हमारा शरीर कैसे काम करना बंद कर देते है। 


1. कमजोर मसल्स 

खाने के बाद चाय पीने से प्रोटीन का अब्जार्बशन पूरी तरह से नहीं होता, जिससे भरपूर प्रोटीन लेने के बाद भी मसल्स कमजोर होने लगेगे। 

2. एसिडिटी 

चाय एसिडिटिक होती है। खाना खाने के बाद में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे एसिडिटी की मात्रा बढ़ जाती है। 

3. आयरन की कमी 

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाने में मौजूद आयरन अब्जॉर्ब नहीं होता और आयरन की कमी हो सकती है। 

4. हाई बीपी 

खाने के बाद डाइजेशन प्रोसेस में बीपी बढ़ सकता है। चाय में मौजूद कैफीन बीपी को हाई कर सकता है। 

5. नींद की प्रॉबल्म 

चाय में मौजूद कैफीन से नींद की प्रॉबल्म होती है। इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। 

6. पेप्टिक अल्सर 

चाय में पाया जाने वाला टैनिन पेट में मौजूद एसिड से मिलकर पेप्टिक अल्सर संभावना को बढा सकता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद चाय पीने की गलती न करें। 

7. आंतो पर असर 

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पेट में एसिडिटी बढती  है  और आंते कमजोर होने लगती है। 

8. पेरालिसिस 

चाय में साइनोजन होता है , अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते है तो पेरालिसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static