शादी में देरी करने पर हो सकती हैं ये परेशानियां

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 06:30 PM (IST)

जिंदगी के बहुत से पहलू होते हैं, जैसे बचपन,जवानी और बुढ़ापा। यह भी कहा जाता है कि जिंदगी के हर मोड पर सारे काम सही समय पर होने जरूरी है। इसी तरह शादी को लेकर भी उम्र होती है। जहां कम उम्र में शादी होने पर पार्टनर एक-दूसरे को समझने में गलती कर सकते हैं,वहीं कुछ लोग अधेड़ यानि जवानी निकलने के बाद शादी करने का फैसला लेते हैं। इसके पीछे वह करियर का बहाना बनाते हैं लेकिन इस बात को समझना भी जरूरी है कि बुढ़ापे में साथ का होना बहुत जुरूरी है। अगर जवानी में पति-पत्नी की बॉडिंग अच्छी होगी,तभी वह उम्र भर एक-दूसरे का साथ निभा पाएंगे। आपकी भी शादी की उम्र निकलती जा रही है तो जान लें कि देर से शादी करने के बहुत से नुकसान हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 


1.प्रेग्नेंसी में आ सकती हैं दिक्कतें
शादी के बारे में 30 की उम्र पार होने के बाद भी कुछ नहीं सोच रहे तो एक बार भविष्य की भी सोच लें। शादी तीस के बाद करेंगे तो परिवार बढ़ाने के लिए कब सोचेंगे क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है,प्रैग्नेंसी में भी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं।
 

2. समझने में हो सकती है परेशानी
देर से शादी करवाने वाले लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि वह एक-दूसरे को समझ नहीं पा रहे। इसके पीछे का कारण होता है कि वह आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाते। अपने पुराने लाइफस्टाइल को वे छोड़ना नहीं चाहते। दोनों के बीच का यही मतभेद उनकी मैरिड लाइफ को खराब कर सकता है। 
 

3. शारीरिक संबंध से जुड़ी मुश्किलें
पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध प्यार की मजबूत कड़ी का काम करते हैं। देरी से शादी होने पर उनके इस रिश्ते पर भी असर पड़ता है। बढ़ती उम्र में शारीरिक कमजोरी आने के कारण वह अपनी लाइफ को एज्वाय नहीं कर पाते।
 

4. फैमिली में नहीं हो पाती एडजस्टमेंट
शादी सिर्फ पति-पत्नी का एक साथ होना ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के परिवार के साथ तालमेल बिठाना भी बहुत जरूरी है। देरी से शादी करने के बाद परिवार के साथ एडजस्ट करने में दिक्कत हो सकती है। उम्र के इस पड़ाव में आप बदलाव के लिए तैयार नहीं होते,यही वजह बाद में नोक-झोंक और भी कलह का कारण बनती हैं। 
 

5. मनचाहा साथी मिलना मुश्किल
शादी की उम्र निकलने के बाद पसंद का जीवनसाथी मिलना आसान नहीं होता। यह जरूरी नहीं की अब तक अगर आप कुंवारे हैं तो दूसरे इंसान ने भी शादी नहीं कि होगी। उम्र के बढ़ते पढ़ाव में च्वाइस की गुंजाइश कम होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static