आपकी कमर को और भी Sexy दिखाते हैं ये कमरबंद

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 04:23 PM (IST)

पंजाब केसरी (फैशन) : शादी हो या कोई और फंक्शन बढ़िया कपडो़ं के साथ हैवी ज्वैलरी भी वियर करना बहुत जरूरी होता है। ईयररिंग्स, नेकलेस और चूड़ियां तो सभी पहन लेते हैं लेकिन कमरबंद एक ऐसी ज्वैलरी है जिसे बहुत कम महिलाएं वियर करती हैं। आजकल कमरबंद का काफी ट्रैंड चल रहा है। साड़ी हो या लंहगा दोनों के साथ कमरबंद कैरी कर सकते हैं इससे लुक बदल जाती है। आइए जानिए कमरबंद के कुछ अलग डिजाइन के बारे में 

-  कमरबंद एक ऐसी ज्वैलरी है जिसे साड़ी और लंहगा दोनों के साथ वियर किया जा सकता है। प्लेन साड़ी के साथ हैवी गोल्डन रंग का कमरबंद कैरी करें। इससे हल्की साड़ी को भी हैवी लुक मिलेगी।

-  आजकल फ्लोरल ज्वैलरी काफी ट्रैंड में है। ऐसे में फ्लोरल कमरबंद भी कैरी कर सकते हैं। सफेद और गुलाबी फूलों से बना यह कमरबंद हल्के रंग की साड़ी या लंहगे के साथ काफी बढ़िया लुक देगा।

-  लंहगे या साड़ी के साथ हैवी कुंदन कमरबंद भी पहन सकते हैं। सिंपल गोल्डन लंहगे के साथ यह कमरबंद एक अलग लुक देगा।

-  लाल रंग की प्लेन साड़ी के साथ ग्रीन स्टोन कमरबंद भी वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आजकल हैंगिंग कमरबंद काफी ट्रैंड में है।

-  शादी में हैवी लहंगे के साथ चेन स्टाइल कमरबंद पहनें। इसे पेट के ऊपर बांधे जिससे बढ़िया लुक मिलेगी।


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static