फिल्मी कहानी से कम नहीं शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 02:34 PM (IST)

पंजाब केसरी(रिश्ते-नाते)- शाहरूख खान और गौरी खान के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। शाहरूख ऑफ स्क्रिन जितने रोमांटिक हैं, असल जिंदगी में भी वह पत्नी गौरी के साथ उनकी लाइफ बहुत रोमांटिक रही है। हाल ही में गौरी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पति शाहरूख के साथ रोमांटिक पलों की तस्वीरे शेयर की हैं। इनकी शादी को 26 साल गुजर चुके हैं और इनकी स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। 


पहली नजर का प्यार
शाहरूख ने जब गौरी को देखा तो उनको पहली नजर में ही गौरी से प्यार हो गया था। यह दोनों दिल्ली में रहते थे। 

डेढ साल तक नहीं किया प्रपोज
शाहरूख गौरी को प्यार तो करते थे लेकिन उनको कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके लिए उनको डेढ साल का समय लग गया। इसके पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प और रोमांटिक थी। 

स्टेज पले करते थे शाहरूख
शाहरूख को जब गौरी से प्यार हुआ तब वह फेसम फिल्म स्टार नहीं थे। वह तब स्टेज पले करते थे। 

परिवार को मनाना रहा मुश्किल
गौरी पंजाबी और ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती थी। इनके दोनों के परिवार शादी के लिए मुश्किल से राजी हुए। 

शाहरूख को छोड़ मुबंई पहुंती गौरी
इन दोनों की लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब गौरी शाहरूख से दूर जाने के लिए मुंबई चली गई। गौरी को वापिस पाने के लिए शाहरूख ने अपनी मां से यह बात शेयर की और 10,000 रूपय लेकर मुंबई चले गए। 

परिवार से छुपाई मुस्लिम होने का बात
गौरी ने शाहरूख के मुस्लिम होने की बात अपने परिवार से छुपाकर घर पर एंट्री करवाई। गौरी ने शाहरूख का असली नाम छुपाकर अभिनव बताया था। फिल्मी स्टाइल में शाहरूख ने गौरी के परिवार वालों का यकीन हासिल किया था लेकिन जैसे ही गौरी के घरवालों को पता चला कि उनका वह मुस्लिम है तो घर में हंगामा मच गया।

मुश्किल से हुई शादी
शाहरूख और गौरी की शादी में कई मुसीबतें आई। यहां तक का गौरी की मां सुसाइड की धमकी भी दे दी। कई कोशिशों के बाद  25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख और गौरी की शादी हुई।

हनीमून की नहीं थी फुर्सत
शादी के बाद शाहरूख बहुत बिजी थे। उनके पास गौरी का घूमाने का भी वक्त नहीं था। 6 महीनों तक वो फिल्म राजू बन गया जेंटलमैंन के डायरेक्टर अजीज मिर्जा के घर रहे। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दार्जिलिंग गए और गौरी को भी साथ ले गए लेकिन वहां पर भी वह व्यस्त ही रहे। 

किराए के मकान में रहते थे शाहरूख 
शादी के बाद करियर के शुुरूआती दिनों में वह किराए के मकान में रहते थे। आज वह मुंबई के ब्रांन्द्रा इलाके में आलिशान बंगले के मालिक हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बंगले में दीवाली के साथ ईद भी मनाई जाती है। उन्होने यह मुकाम अपनी मेहनत के बल पर हासिल किया। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static