इन 8 आसान तरीकों से बचाएं रसोई गैस और बनें स्मार्ट गृहिणी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 12:47 PM (IST)

महिलाएं ज्यादातर समय किचन में ही गुजारती है। इसलिए उका ज्यादातर ध्यान चीजों को बचाने या कम खपत करने की ओर ही रहता है, जोकि काफी हद तक ठीक भी है। बढ़ती मंहगाई के चलते घर चलाने के लिए महिलाओं को कुछ चीजों में बचत करनी पड़ती है। बात अगर संसाधनों की करें तो तेल, पेट्रोल, रसोई गैस, जैसी चीजों का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। रसोई गैस की बर्बादी के कारण उसके दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहें है। ऐसे में इसकी बचत करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान से टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप गैस की बचत करके उसे स्टोर कर सकते हैं। तो चलिए जानते है ऐसे कुछ आसान से टिप्स जिससे आप समय, पैसे और रसोई गैस को बचा सकते है।
 

रसोई गेस बचाने के टिप्स
1. भोजन पकाते समय कड़ाही सा पैन की बजाए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। इससे खाना जल्दी भी बन जाता है और गैस की बचत भी हो जाती है।

PunjabKesari

2. खाना बनाने से पहले धोएं हुए बर्तन को सूखा लें और उसके बाद गैस पर रखें। गीले बर्तन में खाना बनाने से गैय की ज्यादा खपत होती है।

3. हमेशा भोजन में कम पानी का इस्तेमाल करें। ज्यादा पानी के वाष्पीकरण होने में गैस भी अधिक खर्च होती है। इसलिए भोजन में कम पानी का ही प्रयोग करें।

4. मैटल के बने बर्तन जैसे स्टेनलैस स्टील में खाना बनाने से भी गैस कम खर्च होती है। धातु या मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने से बचे। यह अधिक गैस खर्च करते हैं।

PunjabKesari

5. गैस बचत के लिए चौड़े बर्तन का इस्तेमाल करें। चोड़े बर्तन गैस की लौ को पूरी तरह कवर कर लेते हैं, जिससे भोजन पकने में कम समय और गैस लगती है। इसके अलावा खाना हमेशा ढक कर बनाएं।

6. खाना बनाने से पहले सारी सामग्री को तैयार कर लें। उसके बाद ही भोजन पकाना शुरू करें। इसके अलावा बर्तन या तवे को गर्म करते समय ही गैस को फुल मोड पर रखें और उसके बाद स्लो कर दें। क्योंकि खाना पकाने के लिए उतनी उष्मा नहीं चाहिए जितनी बर्तन गर्म करने के लिए चाहिए होती है।

PunjabKesari

7. दाल, चना और राजमा जैसी चीजों को बनाने से 3-4 घंटा पहले भिगो दें। इससे इन्हें बनने में कम समय लगेगा और गैस की खपत भी हो जाएगी।

8. हमेशा खाने के बनाते समय गैय को मध्य आंच पर रखें। इसके अलावा फ्रिंज या बाजार से लाएं ठंडे प्रदाथों को कुछ देर पहले रख दें ताकि उसका तापमान सही हो जाएं। ऐसे पदार्थों को सीधे गैस पर रखने से इसकी अधिक खपत होती है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static