संजू की 308 गर्लफ्रैंड में शामिल थी कई फेमस दीवाज, नाम जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 02:34 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में संजू की पूरी जिंदगी के बारे में बताया गया है। ये तो सभी जानते होंगे की संजय दत्त जेल में रह चुके हैं। मगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगा। बहुत कम लोग है जो जानते होंगे की संजय दत्त की 308 गर्लफैंड थी। इतनी गर्लफैंड होने का दावा खुद संजय दत्त ने किया था। उनकी गर्लफैंड के नाम जानकर बॉलीवुड के साथ-साथ आम लोग भी जरूर हैरान हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। 

PunjabKesari

टीना मुनीम यानी की टीना अंबानी भी किसी जमाने में संजय दत्त की गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। इन दोनों ने साथ में 'रॉकी' फिल्म में काम किया था। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए गए। मगर सजंय दत्त की नशे की आदत के कारण टीना और संजय दत्त का रिश्ता खत्म हो गया। 

PunjabKesari

संजय दत्त को एक बार फिर से अपनी हिराईन ऋचा शर्मा से प्यार हुआ। दोनों की पहली मुलाकात 'आग ही आग' फिल्म के दौरान हुई थी। मुलाकतें कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। अपने प्यार को नाम देने के लिए संजय दत्त ने 1987 ई में ऋचा से शादी कर ली। इन दोनों की एक बेटी भी है त्रिशला। आपको बता दे की कैंसर की वजह से 1996 में ऋचा की मौत हो गई। 

PunjabKesari

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी की माधुरी दिक्षित भी संजय दत्त से प्यार करती थी। इन दोनों की लव स्टोरी के किस्से सबसे ज्यादा मशहूर हुए। माधुरी संजय से शादी करना चाहती थी। मगर माधुरी के पिता इस शादी खुश नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी शादीशुदा इंसान की दुल्हन बने। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुबई ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आने के बाद माधुरी ने उनसे दूरियां बना ली। 

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद संजय दत्त रिया पिल्लाई के साथ रिलेशनशिप में आए। दोनों ने 1998 में शादी भी कर ली। खबरों के अनुसार शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलने के बाद भी संजय दत्त ने दुसरी महिलाओं के साथ रिश्ता रखा। इस बात का पता चलते ही रिया ने संजय को तलाक दे दिया।

PunjabKesari

आपको जानकर हैरानी होगी की संजय और रेखा भी किसी जमाने में एक दुसरे को प्यार करते थे। खबरें तो यहां तक भी आई की रेखा संजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती थी। इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली जब दोनों एक नीजी समारोह में एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए। मगर ये रिश्ता भी कुछ खास नहीं चल सकता। 

PunjabKesari
मान्यता किसी जमाने में संजय की गर्लफ्रैंड नाडिया दुरानी की बेस्ट फ्रैंड थी। अक्सर मान्यता नाडिया से मिलने आती थी। इसी दौरान सजंय को मान्याता पसंद आ गई थी। नाडिया के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के बाद संजय ने मान्याता से शादी कर ली। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static