क्या आप भी एेसे करते है तौलिए का इस्तेमाल?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 01:54 PM (IST)

तौलिए का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि साधारण सा दिखने वाला टॉवल स्किन इंफैक्शन की खास वजह बन सकता है। कुछ घरों में परिवार के सभी सदस्य एक ही तौलिए का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तौलिया को खरीदते और इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे इंफेक्शन होने की संभावना अधिक होती है।

तौलिए का इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये बातें
- तौलिए को रोज या फिर एक दिन छोड़कर धोएं। कभी भी अपने तौलिए को किसी के साथ शेयर न करें। इससे खुजली और स्किन रैशेज की प्रॉब्लम हो सकती है। 

- हमेशा सॉफ्ट तौलिया ही खरीदें। हार्ड तौलिए का इस्तेमाल करने से स्किन रफ होती है।  

- अपने शरीर को तौलिए से हमेशा ऊपर से नीचे की ओर पौछें। इससे बैक्टीरिया मुंह और नाक में नहीं जाएगे।

- नहाने के बाद हमेशा साफ तौलिए का इस्तेमाल करें। गंदे तौलिए से कई त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है। इस्तेमाल करने के बाद इसे धूप में सुखाएं। भूलकर भी बाथरूम में न रखें इससे तौलिए पर बैक्टीरिया पनप सकते है। 

- हमेशा हल्के हाथों से शरीर को पौछें। भूलकर भी तौलिए को बालों में न रगड़ें। इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है। 

- अपने अंडरगारमेंट्स के साथ तौलिए को न धोएं। इससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया तौलिए में चले जाते है। इसके अलावा सफेद तौलिए का इस्तेमाल करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static