इन असरदार उपायों से हटाएं ठुड्डी के अनचाहे बाल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 12:14 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी) : हर लड़की चाहती है कि वो सुंदर लगे लेकिन कई लड़कियों के ठुड्डी के नीचे बाल आ जाते हैं जो कि देखने में बहुत ही गंदे लगतेे हैं। एेसा हार्मोन्स में बदलाव आने के कारण होता है। कई लड़कियां इससे बचने के लिए वैक्स या थ्रेड करवा लेती हैं लेकिन इससे बाल कम होने की जगह ज्यादा अाने शुरु हो जाते हैं। स्किन भी खराब होने लगती है। एेसे में आप घर पर ही कुछ घरेलु उपायों से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
   
1. नींबू और बेसन
1 चम्मच बेसन में थोडा सा नींबू का रस मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को ठुड्डी के बालों पर लगा लें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

2. अखरोट और बादाम 
6 अखरोट और कुछ बादाम लेकर उन्हें पीस लें। फिर इन दोनो को गुलाब जल की सहायता से मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के अनचाहे बाल जल्द ही दूर हो जाएंगें।

3. टमाटर और बेसन
2 टेबलस्बून बेसन में टमाटर का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसे उतारने पर अनचाहे बाल पैक के साथ निकल अाएंगे।

4. हल्दी और गुलाबजल
1 टेबलस्पून हल्दी में दूध मिलाएं और इसे अच्छे से मिला कर मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

5. पपीता 
कच्चे पपीते का गूदा निकाल कर उसका पेस्ट तैयार करें। इसे ठुड्डी पर लगाएं और सूखने पर उल्टी दिशा में खीेंचे। 

6. ओटमील 
1 मुट्ठी ओट्स उबालें। इसके ठंडा होने पर 1 बूंद नींबू का रस और थोडी सी शक्कर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे ठुड्डी पर लगाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static