सेहत की हर परेशानी को दूर करें हल्दी वाला पानी!

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 09:35 AM (IST)

सेहत : हल्दी को शुरू से ही सेहत के लिए वरदान के रूप में लिया जाता है। इसे रोज लेने से हाजमा ठीक होने से लेकर जोड़ो तक का दर्द ठीक हो जाता है। इसलिए यदि आप यह चमत्कारिक फायदे देने वाला हल्दी का पानी रोज लेते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।


हल्दी वाला पानी बनाने का तरीका:
सामग्री 

-1/2 - नींबू 
-1/4 चमच्च - हल्दी पाउडर 
-1 गिलास - गर्म पानी 
-1 चम्मच - शहद


हल्दी वाला पानी बनाने की विधि
एक गिलास में आधा नींबू निचोड़े। अब उसमें हल्दी और गर्म पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण में स्वादानुसार शहद मिलाएं। हल्दी कुछ समय बाद नीचे बैठ जाती है इसलिए पीने से पहले अच्छे से हिलाकर पीएं। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पीएं। इसको पीने के 1 घंटे बाद तक कुछ न खाएं। इससे मिलने वाले फायदे इस प्रकार हैं।


1. शरीर में चाहे कितनी भी सूजन क्यों न हो हल्दी वाला पानी पीने से कम हो जाती है। 
2. हल्दीवाला पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और पाचन ठीक रहने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती हैं। 
3. हल्दी दिमाग़ के लिए बहुत अच्छी होती है। भूलने की बीमारी जैसे डिमेंशिया और अल्जाइमर को भी इसके नियमित सेवन से कम किया जा सकता है।
4. इसे पीने से खून साफ होता है। जिससे त्वचा संबंधी सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
5. इसको लगातार पीते रहने से कोलेस्ट्रॉल ठीक रहता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियां नहीं लगती।
6. गर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पीने से यह शरीर की गंदगी को यूरिन के रास्ते बाहर निकालता है।जिससे बुढ़ापा दूर रहता है। 


जरूरी टिप
यदि आप यह पानी पीना शुरू कर रहे हैं तो आप ध्यान रखें कि हल्दी गर्म होती है। कहीं ये आपको गर्मी न कर दें। इसलिए आप इसे लेते हुए एहतियात बरतें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static