लाइफ पार्टनर चुनते समय न करें ये गलतियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 08:28 PM (IST)

रिलेशनशिपः कई बार हम लाईफ पार्टनर चुनते समय भावनाओं में बह जाते हैं और सही चुनाव करने में गलती कर जाते हैं। यदि आप भी अपना जीवन साथी जल्दी ही चुनने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आपकी जिंदगी आराम और सुकून से चल सके। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चलती हैं और कुछ लोगों की नहीं, क्योंकि रोमांस में पता ही नहीं चल पाता कि जिंदगी कहां को चली जा रही है अर्थात जब तक कपल के बीच में रोमांस बना रहेगा, तब तक किसी और बात का उन्हें अहसास नहीं होता।
 
1. गुड लुक्स ही देखना
हम शादी के लिए अक्सर सामने वाले के लुक्स को देखते हैं कि वह देखने में बेहद खूबसूरत होना चाहिए, परंतु यदि उसके गुड लुक्स आपके नेचर से मेल ना खाते हों, तो जाहिर सी बात है कि कुछ समय के बाद आप को उसकी गुड लुकिंग में भी खामियां नजर आने लगेंगी। अत: केवल लुक्स देखकर शादी के लिए हां कर देना आपकी सबसे बड़ी गल्ती बन जाती है। 

2. परिवारिक प्रेशर में शादी करना  
आपकी शादीशुदा जिंदगी आप और आपके पार्टनर के बीच में ही रहने वाली है। शादी करने का निर्णय आपका और आपके होने वाला पार्टनर का होना चाहिए। यदि आप अपनी फैमिली के प्रेशर में आकर शादी करते हैं, तो आप शादी की जिंदगी मजे से नहीं बिता पाएंगे। 

3. सफलता के लिए शादी 
कुछ लोग इंसान की उपलब्धियों या सफलताओं को देखने के बाद उससे शादी करते हैं। आप खुद ही सोंचिए कि आपकी अगर आपकी अपने पार्टनर से नहीं बनेगी तो आपको उसकी सफलताओं से क्या लेना देना होगा। जरा सोचें कि एक ही प्रोफेशन में होने के कारण किसी से शादी कर लेने का अर्थ आपकी शादीशुदा जिंदगी के अच्छे हो जाने की गारंटी नहीं हो सकती। 

4. केवल प्यार के लिए शादी करना 
जब शादी की बात आती हैं तो उसमें सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है दोनों के बीच में प्यार की भावना का होना, इसके अलावा दोनों के विचारों का आपस में मेल खाना, वित्तीय स्थिरता और लचीलापन यदि सामने वाले में आप को यह सारी बातें नजर आती हैं, तो आप उसे लाईफ पार्टनर के रूप में चुन सकते हैं।

 

 हेमा शर्मा
                                                                                                                                                                                                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static