आखिर लोग क्यों करते हैं किस?

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 12:46 PM (IST)

रिलेशनशिपः लवलाइफ रोमांस के बिना अधूरी होती है। अपने प्यार को इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है किस। किस से लोग अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं लेकिन आप जानते है इंसान ने किस करना कैसे सीखा। आज हम आपको बताते है कि आखिर हम किस क्यों करते है। 

कहा जाता है कि किसिंग के दौरान दो पार्टनर्स के बीच इन्फॉर्मेशन का आदान-प्रदान होता है। इससे अच्छा लाइफ पार्टनर चुनने में मदद मिलती है। किसिंग मां द्वारा छोटे बच्चों को खाना खिलाने के दौरान शुरू हुई थी। पहले इंसान जगलों में रहते थे तब माएं अपने छोटे बच्चे के मुंह में अपना चबाया हुआ खाना सीधे मुंह से डाल देती थी। एेसे ही धीरे-धीरे हर उम्र के लोगों में किस करना पॉपुलर हो गया।

दुनिया में कई लोग एेसे भी है जिन्हें किस करने के बारे में पता ही नहीं। वैसे एेसे लोगों की सख्या कम ही है। किस करना स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। किस करने से शरीर को कई फायदे भी होते है। संबंध बनाते समय किस करने से अच्छा महसूस होता है। इसी कारण आजकल के युवा लोगों में किसिंग दिनों-दिन पॉपुलर हो रही है। कुछ शोधकत्ताओं का कहना है कि किसिंग नैचुरल है। जानवर भी किस करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static