बार-बार एक ही जगह पर हो रहा है पिंपल्स तो ऐसे करें इलाज

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 06:30 PM (IST)

ब्यूटी: पिंपल्स खूबसूरत चेहरे पर ग्रहण का काम करता हैं। अधिकतर लोगों की समस्या चेहरे पर हुए पिंपल्स हैं। कहते है चेहरे पर पिंपल्स होना बढ़ती उम्र की निशानी है लेकिन आजकल प्रदूषित वातावरण के कारण भी चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है और पिंपल्स निकलने लगते है। अधिकतर लोग इससे बचने के लिए कई क्रीम्स और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनका ज्यादा कोई असर दिखाई नहीं देते है। इसलिए बेहतर होगा कि पिंपल्स की वजह जानकर उनका घरेलू इलाज करें, इससे आराम जल्दी आएगा। अगर आपके चेहरे पर भी बार-बार एक ही जगह पर पिंपल्स हो रहा है तो आज हम आपको इसकी असल वजह और उपाय बताएंगे। 
 


1. पिंपल्स फोड़ना 

अधिकतर लोग पिंपल्स को फोड़ने की कोशिश करते है। यह सबसे बड़ी गलती है पिंपल्स को फोड़ने के बजाएं ऐसे ही रहने दें। क्योंकि फोड़ने से पिंपल्स में मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स अच्छी तरह साफ नहीं होते हैं और पिंपल्स को बुलावा देते है। 

 

2. बार-बार छूना

पिंपल होने पर बार-बार उसको छूने की कोशिशष न करें क्योंकि इससे पोर्स लाइनिंग धीर-धीरे ढीली हो जाती है और त्वचा ऑयली, जर्म्स युक्त हो जाती है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। 

 

3. फॉरहेड

माथे पर पिंपल्स होने का कारण बाल और हेयर प्रॉड्क्ट है। इसके अलावा डैंड्रर्फ होने के कारण स्किन पोर्स बंद होकर पिंपल्स को बुलावा देते है। 

 

4. होंठों के आस-पास

होंठों के आस-पास पिंपल्स का कारण लिपस्टिक भी हो सकती है।  लिपस्टिक में मौजूद इंग्रीटिएंट्स आपके पोर्स को बंद कर पिंपल्स की वजह बनते हैं। 

 

5. गालों पर पिंपल्स 

गालों पर बार-बार पिंपल्स हो रहे है तो इसके पीछे की वजह मोबाइल है। मोबाइल में मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स स्किन में ट्रांसफर होकर पिंपल्स की वजह बनता है । ऐसे में अपने चेहरे को दिन में 3-4 बार धोएं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static