5 एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं रणबीर कपूर, एक हो गई थी डिप्रेशन की शिकार!

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 11:24 AM (IST)

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी परसनैलटी ही इतनी स्ट्रांग है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। अपने 11 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 5 अलग-अलग लड़कियों को डेट किया है। कुछ समय के बाद ही इनका ब्रेकअप भी हो गया। रणबीर कूपर से ब्रेकअप के बाद एक एक्ट्रेस डिप्रेशन में पहुंच गई थी। हम आपको उन एक्ट्रसेज के बारे में बताएंगे जिनके साथ रणवीर कपूर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 


1. सोनम कपूर

PunjabKesari
रणबीर कपूर की पहली को-एक्ट्रेस सोनम कपूर थी। मीडिया में आई खबरों की माने तो 'सांवरिया' फिल्म के दौरन यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मगर इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। थोड़े समय के बाद ही दोनों के अलगाव की खबरे मीडिया में आने लगी। 

 

2. दीपिका पादुकोण

PunjabKesari
सोनम कूपर के बाद रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू किया। इन दोनों ने अपने रिशते को कभी दुनिया से नहीं छुपाया। जितने चर्चा उनके अफेयर की थी, उससे कई ज्यादा बाते उनके ब्रेकअप की हुई। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। 


3. कटरीना कैफ

PunjabKesari
रणबीर कपूर का अफेयर कैटरीना कैफ के साथ भी रहा है। दोनों का रिशता इतना पक्का था कि बात शादी तक पहुंच गई थी। रणबीर की कजन करीना ने भी कैटरीना को एक शौ में भाभी कहा था। मगर कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।


4. माहिरा खान

PunjabKesari
कुछ समय पहले ही मीडिया में माहिरा खान और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरे आई थी। दोनों को साथ में न्यूयॉर्क में देखा गया था। उनकी कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मगर बाद में माहिरा ने अफेयर की बात को खारिज कर दिया था। 


5. आलिया भट्ट

PunjabKesari
कुछ दिनों से बॉलीवुड की पटखा गुड्डी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरे सुर्खियों में है। हाल ही में इन दोनों को सोनम कूपर और आनंद आहूजा केी रिसेप्शन पार्टी में दोनों को साथ में देखा गया था। तभी से ही चारों ओर उनके अफेयर की बाते चल रही हैं। रणबीर और आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static