गोल्डन ड्रैस में प्रियंका का हॉट लुक

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 04:28 PM (IST)

फैशन: नैशनल अवॉर्ड हो या इंटरनैशनल अवॉर्ड बॉलीवुड स्टार हर जगह ही छाए रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड 2017 की जो Beverly Hills, LA में हुआ। इसमें बी टाउन की फेमस हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की। यह दोनों ही अपनी डिजाइनर आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने Ralph Lauren की डिजाइन की हुई  हैवी गोल्ड सिकवैंस ड्रैस पहनी हुई थी। सुनहरी रंग की इस ड्रैस में एब्रांयड्री हाथ से की गई थी। जो उनके आउटफिट की खूबसूरती और भी बढ़ा रही थी। इसमें वह बहुत आकर्षित लग रही थी।


गोल्डन कलर के इस गाउन का डीप प्लंगिंग नैक उन पर बेहद जच रहा था। इसके साथ प्रियंका ने ज्वैलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz का डिजाइन की हुई ज्वैलरी पहनी हुई थी। हेयर स्टाइल की बात करें तो इसके साथ सैंटर पार्टिशन के साथ लुज हेयर और ड्रार्क लिप शेड लगाया हुआ था। इससे पहले भी प्रियंका ऑस्कर और Emmys जैसे इंटरनैशल अवॉर्ड शो में हिस्सा ले चुकी है। बेहतरीन अदाकारा और लाजबाव खूबसूरती के कारण विदेशों में भी उनके बहुत फैन हैं। इस दौरान प्रियंका बोल्ड लुक में दिखाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static