सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवति महिलाएं न करें ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 05:51 PM (IST)

ग्रहण आणि गर्भवती : गर्भवति महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। उनके खान-पान से लेकर उठने-बैठने तक का असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है। इसी तरह जब सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है तो उसका ज्यादा असर प्रैग्नेंट महिलाओं पर पड़ता है। ग्रहण से निकलने वाली दूषित तिरंगे गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डालती हैं। कहा जाता है कि अगर सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवति महिला बाहर आ जाए तो सूर्य की किरणें उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को प्रभावित करती हैं। ऐसे में जब भी ग्रहण लगे तो प्रैग्नेंट महिलाओं को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिएं।

 


1. नहाएं
ग्रहण लगने से पहले गर्भवति महिलाओं को एक बार जरूर नहा लेना चाहिए। इसके साथ ही जब ग्रहण खत्म हो जाए तो दोबारा नहाएं क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली तिरंगों से वातावरण दूषित हो जाता है जिससे नहाना जरूरी हो जाता है।


2. कुछ भी न खाएं
ग्रहण के दौरान प्रैग्नेंट महिलाओं को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए क्योंकि हानिकारक तिरंगों की वजह से घर में पका खाना अशुद्ध हो जाता है जिससे उस चीज को खाने से नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर घर में खाना पका है तो सभी चीजों मे तुलसी के पत्ते डाल दें और ग्रहण खत्म होने के बाद उसे निकाल दें। इससे खाना शुद्ध रहेगा और उसे फैंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


3. नुकीली चीजें
जब भी ग्रहण लगे तो प्रैग्नेंट महिलाओं को कोई भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे चाकू, कैंची, सूई और पैन आदि। यही नहीं महिलाओं के साथ उनके पतियों को भी ग्रहण के दौरान इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 
4. बाहर न जाएं
सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से गर्भवति महिलाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहण की दूषित किरणें जब महिला के गर्भ पर पड़ती हैं तो जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर कोई न कोई दाग पड़ जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static