Potato Cheese Garlic Tikki

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 01:10 PM (IST)

अगर अाप भी अालू और अालू से बनी चीज़ें खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर Potato Cheese Garlic Tikki ट्राई कर सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
उबले और मैश किए आलू - 340 ग्राम
प्रोसेस्ड चीज़ - 40 ग्राम
लहसुन - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 40 ग्राम
पुदीने की पत्तियां - 2 बड़े चम्मच
धनिया - 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च - 2 छाेटे चम्मच
मकई का आटा - 2 छाेटे चम्मच
बादाम - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
तेल - फ्राई करने के लिए

विधिः-
1. एक बाउल में 340 ग्राम उबले और मैश किए आलू, 40 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़, 2 बड़े चम्मच लहसुन, 40 ग्राम प्याज, 2 बड़े चम्मच पुदीने की पत्तियां, 2 बड़े चम्मच धनिया, 2 छाेटे चम्मच लाल मिर्च, 2 छाेटे चम्मच मकई का आटा, 1 छाेटा चम्मच बादाम, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इस मिश्रण की समान आकार की गेंदें बनाकर इन्हें अपनी हथेली से टिक्की की शेप दें।
3. मध्यम अांच पर एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें। इसके बाद टिक्की के मिश्रण काे इसमें डालकर ब्राउन और खस्ता होने तक पकाएं। फिर इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
4. अापकी Potato Cheese Garlic Tikki तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static