अनार का छिलका दिलाए पुरानी खांसी से छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 11:03 AM (IST)

Pomegranate : मौसम में बदलाव या खान-पान में आई गड़बड़ी के कारण खांसी होने की शिकायत हो जाती है। कुछ लोग जल्द ही इस तरफ ध्यान नहीं देते और खांसी बिगड़ जाती है। लंबे समय सो हो रही खांसी आपको परेशान कर देती है। इससे सांस फूलना,बलगम,मुंह का सूखना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है। दवाइयों के साथ-साथ घरेलू नुस्खों से भी इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। आइए जानें अनार के छिलके किस तरह इस्तेमाल करने से आप इससे परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 
   PunjabKesari

इस तरह इस्तेमाल करें अनार का छिलका


अनार सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गुणों से भरपूर अनार के बहुत से फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खांसी से राहत पाने में इसके छिलके भी बहुत कारगर हैं। आइए जानें किस तरह करें अनार के छिलकों का इस्तेमाल। 

अनार के छिलको को धूप में सुखाकर बारिक पीस लें। सुबह शाम रोजाना अनार के छिलके का चूर्ण 1-1 छोटा चम्मच खाएं। आप इसे चाय या फिर गुनगुने पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static