पेस्टो पास्ता विद चिकन

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 10:52 AM (IST)

पास्ता तो सभी को ही पसंद है। आज हम इसके स्वाद को और भी दोगुना करने के लिए इसे चिकन के साथ पकाने जा रहे हैं। जिसे खाकर घर के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। जानिए पेस्टो पास्ता विद चिकन बनाने की रेसिपी।

सामग्रीः-
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन का पेस्ट- 1/2 टीस्पून
बोनलेस चिकन- 360 ग्राम
चेरी टमाटर- 100 ग्राम
उबला हुआ फॉरफैले पास्ता- 200 ग्राम
पेस्टो सॉस- 135 ग्राम
चिली फ्लैक्स- 1/2 टीस्पून

विधिः-
1. सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 1/2 टीस्पून लहसुन का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट तक भूनें।
2. अब इसमें 360 ग्राम बोनलेस चिकन मिक्स करके तब तक भूनें जब तक यह  सुनहरा या अच्छे से पक न जाएं।
3. फिर इसमें 100 ग्राम चेरी टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक यह नरम न हो जाएं।
4. इसके बाद बाऊल में 200 ग्राम उबला हुआ पास्ता, पका हुआ चिकन, 135 ग्राम पेस्टो सॉस, 1/2 टीस्पून चिली फ्लैक्स डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
5. पेस्टो पास्ता विद चिकन बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static