शादी के दिन आ जाएं पीरियड्स तो अपनाएं ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2017 - 11:59 AM (IST)

हर लड़की अपनी शादी के दिन काे बेहद खूबसूरत और यादगार बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह काेई कसर भी नहीं छाेड़ना चाहती। वह सारी प्लानिंग बड़े ही ध्यान से करती हैं, ताकि काेई गड़बड़ न हाे जाए। लेकिन इन सब तैयारियों के बीच अगर अापकाे अचानक से शादी के दिन ही पीरियड्स आ जाए तो ये किसी भी लड़की के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। एेसे में सारे रीति रिवाज करना और खुद काे संभालना थाेड़ा मुश्किल हाे जाता है। इसलिए हम अापके लिए एेसे कुछ टिप्स लाएं, जिनकी मदद से अाप इन परेशानियाें से बच सकती हैं।
PunjabKesari
जानें क्या करें और क्या न करेंः-

- मेनस्ट्रॉल कप या टैम्पून 
दुल्हन को शादी की रस्मों के लिए लंबे समय तक बैठे रहना पड़ता है। ऐसे में रूटीन में उपयोग में लाए जाने वाले पैड्स की जगह अाप मेनस्ट्रॉल कप या टैम्पॉन का प्रयोग कर सकती हैं। ये गीलापन ज्यादा सोखते हैं और इससे आप असहज भी महसूस नहीं करेगी।

- हाई हील्स न पहनें
शादी के दिन भारी लहंगे को संभाले रखने के लिए सभी लड़कियां हाई हील्स पहनती है। लेकिन अगर आपको शादी के दिन पीरियड्स आ गए हैं तो हाई हील्स पहनने से बचें, क्याेंकि इससे आपको पैर दर्द और कमर दर्द की ज्यादा समस्या होगी।

- प्रोटीन युक्त भाेजन
पीरियड्स के दिनों में कुछ लड़कियों को पेट में सूजन की समस्या भी हो जाती है, जिससे बचने के लिए उन्हें शादी के दिन प्रोटीन और पोटेशियम से भरपूर भाेजन लेना चाहिए।

- एनर्जी ड्रिंक्स
पीरियड्स के दिनों में कमज़ोरी आना आम बात होती है। ऐसे में आप बीच-बीच में एनर्जी ड्रिंक्स पीते रहें। 

- बैठने की व्यवस्था
मंडप में बैठने की व्यवस्था काे अपने कंर्फ्ट के हिसाब से करवाएं, ताकि आपको बैठने में असहज महसूस न हाे।

- पेनकिलर 
पीरियड्स के वैसे ताे पेनकिलर लेने से मना किया जाता है, लेकिन अगर अाप दर्द बर्दाश नहीं कर पा रही ताे इसका सेवन कर सकती हैं। यह पूरी तरह अाप पर निर्भर करता है।

- फ्रेंड की लें मदद
शादी के बीच में आपके लिए खुद उठकर कुछ भी लाना सम्भव नहीं होता। एेसे में अाप अपनी किसी सहेली की मदद ले सकती हैं, जाे अापकाे जरूरत की चीजे उपलब्ध करवा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static