प्यार में सबसे ज्यादा ईमानदार होते हैं इन 2 राशियों के लोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 05:02 PM (IST)

शादी से पहले किसी की जिंदगी चाहे कैसी भी गुजरी हो लेकिन रिश्ते में बंधने के बाद  हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर सिर्फ अपने रिश्ते के प्रति ही ईमानदार हो। कुछ लोग चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी किसी भी दूसरे के बारे में न सोचे और वहीं कुछ लोगों की चाहत होती है कि उनका पति ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताए। हर किसी के जीवन में कभी न कभी कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन जो साथी मुसीबतों में भी आपस में एक साथ खड़े रहें तो यही असली इमानदारी है। बहुत से लोग यह भी मानते हैं कि राशियों का असर भी रिश्तों पर जरूर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों के लोग प्यार में निभाते हैं उम्र भर साथ। 


वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग वफादारी में सबसे आगे होते हैं। जरूरत पड़ने पर वे लोगों का तो मदद करते ही हैं, साथ ही रिश्तों का भी पूरी कद्र करते हैं। पार्टनर की जरूरत में यह हमेशा उनके साथ होते हैं। 


कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों पार्टनर के प्रति पूरी तरह से इमानदार होते हैं। एक बार रिलेशनशिप में आने के बाद इनके लिए उन्हें छोड़ना नामुमकिन होता है। 


सिंह राशि
जीवनसाथी हो या फिर दोस्त यह लोग हर किसी की खुशियों में खुश होते हैं। पार्टनर का यह हमेशा साथ देते हैं। इसके साथ ही अगर कोई इनसे बुरा करता है तो यह उनसे नफरत का रिश्ता भी निभाते हैं। 


वृषभ
इस राशि के लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। यह लोग चुनकर अपना पार्टनर ढूंढते हैं। एक बार प्यार में पड़ जाने के बार ये सारी जिंदगी उसी के साथ व्यतीत करते हैं। 
 

तुला
रोमांस के मामले में ये लोग परफैक्ट होेते हैं। पार्टनर का इनके प्रति प्यार भी रिश्ता निभाने की अहम वजह मानी जाती है। वफादाकी के बदले में अगर कोई कठिनाई आ जाए तो इनका रिश्ता टूटने की कागार पर आ जाता है। 
 

मिथुन राशि
यह लोग वफादार किस्म के माने जाते हैं। ये शानदार तरीके से रिश्ता निभाते हैं। समय चाहे अच्छा हो या फिर बुरा रिश्ते में यह पूरा साथ देते हैं।
 

मेष राशि 
हमेशा अपने दिल की आवाज सुनने वाले मेष जाति के लोग प्यार में वफादार और गैर-वफादार दोनों किस्म के होते हैं। सामने वाला जिस तरह का व्यवहार इनसे करता है, वह उसका जवाब भी उसी तरह से देते हैं। 


कन्या राशि 
प्यार को यह लोग पूरी तरह से निभाने की कोशिश करते हैं। जरूरत से ज्यादा कमिटमेंट करने में भी यह लोग यकीन नहीं रखते। ये पार्टनर का इंतजार तो करते हैं लेकिन किसी हद तक। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static