चेहरे पर लगाएं यह Overnight Cream, पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 04:30 PM (IST)

हम किसी पार्टी में जाने की तैयारियां कर रहे हो और ऊपर से चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे निकल आए तो सारी प्लानिंग पर पानी फिर जाता है। पिंपल्स और मुंहासे, कभी भी किसी के चेहरे पर भी नजर आने लगते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगी से महंगी क्रीम्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेती है लेकिन इतने पैसे खर्च करके भी कोई सफल परिणाम न मिले तो काफी दुख होता है। अगर आप भी रातो-रात अपने पिंपल्स से छुटाकारा पानी चाहती है तो आज हम आपको पहले तो पिंपल्स होने के कुछ कारण बताएंगे और उससे निजात पाने का सबसे आसान घरेलू नुस्खा भी बताएंगे। आप इस नुस्खे के जरिए पिंपल्स रीमूव क्रीम बनाकर रातों-रात चेहरे पर मौजूद पिंपल्स को गायब कर सकते है। 


पिंपल्स का कारण 
1. चेहरे पर मृत कोशिकाओं के कारण 
2. ज्यादा ऑयली स्किन होना
3. धूल-मिट्टी पड़ना
4. स्किन के पोर्स बंद होना

 

ओवरनाइट क्रीम
ओवरनाइट क्रीम रातों-रात पिंपल्स को गायब करने में कारगर है। इससे स्किन पर मौजूद अन्य दाग-धब्बे भी दिखने बंद हो जाएगे। आइए जानते है क्रीम बनाने का तरीका। 

 

जरूरी सामग्री
1. एलोवेरा
2. लैवेंडर ऑयल

 

बनाने का तरीका 

एक बाउल में सभी सामग्री मिला लें। फिर इन्हें अच्छे से मिलाकर क्रीम बना लें। अब इस मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में रख लें । 

 

क्रीम लगाने का तरीका

क्रीम को हमेशा रात के समय लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ करें। हल्‍के हाथों से इस ओवरनाइट क्रीम को चेहरे पर लगाएं और रातभर लगी रहने दें। सुबह हल्‍के गुनगुने पानी से अपने चेहरा धो लें। मुंहासे ठीक होने लगेंगे और आपकी स्किन सॉफ्ट और सुंदर दिखेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static